ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले ने मध्यपूर्व की उड़ानों को बुरी तरह प्रभावित किया है। इंडिगो, एमिरेट्स, कतर एयरवेज समेत ज्यादातर एयरलाइन्स की उड़ानें निलंबित कर दी गई हैं।
फाइटराडार के मुताबिक, मिडिल ईस्ट की 7 एयरपोर्ट से 3400 से ज्यादा उड़ानें एक दिन में रद्द की गई हैं। ये एयरपोर्ट हैं- DXB यानी दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दोहा का हमद इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DOH),अबू धाबी का जायेद इंटरनेशनल एयरपोर्ट (AUH), शारजाह इंटरनेशनल एयरपोर्ट , कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बहरीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट और दुबई अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट।
More than 3,400 flights have been cancelled today across seven airports in the Middle East (DXB, DOH, AUH, SHJ, KWI, BAH, DWC), as many airspaces remain closed for security reasons. pic.twitter.com/L48tAlVmGU
— Flightradar24 (@flightradar24) March 1, 2026
दिल्ली और मुंबई से ही करीब 200 उड़ानें अब तक रद्द की जा चुकी हैं। सिर्फ इंडिगो ने 160 से ज्यादा उड़ाने एक दिन में रद्द की गई हैं। इंडिगो ने X पर एक पोस्ट में कहा कि मिडिल ईस्ट एयरस्पेस से चलने वाली कुछ इंटरनेशनल फ्लाइट्स का टेम्पररी सस्पेंशन 2 मार्च, 2026 के रात 11:59 बजे तक बढ़ा दिया गया है। एयरलाइन ने आगे कहा कि यह एक्सटेंशन कस्टमर्स और क्रू मैंबर्स की सेफ्टी के लिए उठाया गया कदम है।
अबू धाबी, दुबई एयरपोर्ट पर ईरान के द्वारा किए गए हमलों में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। इसको देखते हुए कई उड़ानों को डायवर्ट किया गया। विशेषज्ञों की माने तो आने वाले दिनों में उड़ानें महँगी होने की आशंका है, क्योंकि टिकटों की माँग काफी बढ़ जाएगी, लेकिन उड़ानें कम रहेंगी।

