इजरायल ने ईरान के नए रक्षा मंत्री सैयद माजिद को मारने का किया दावा, राष्ट्रपति के आवास पर गिराई मिसाइलें: नई एयरस्ट्राइक में कई शहर बर्बाद

इजरायल ने ईरान के नए रक्षा मंत्री सैयद माजिद इब्न अल रजा को मारने का दावा किया है। माजिद रजा ने एक दिन पहले ही रक्षा मंत्री की कमान संभाली थी। अमेरिका और इजरायल ने मिल कर ये हमला मंगलवार (3 मार्च 2026) को कई शहरों पर एक साथ किया।

इजरायल ने ईरान के नए रक्षा मंत्री माजिद रजा ने एक दिन पहले ही रक्षा मंत्री की कमान संभाली थी। इसके अलावा राष्ट्रपति के दफ्तर और सैन्य ठिकानों को तबाह करने का दावा भी किया गया है।

इजरायली सेना आईडीएफ ने सोशल मीडिया पर बताया है कि ईरान की लीडरशिप को खत्म किया गया है और सैन्य प्रतिष्ठानों को नष्ट कर दिया गया है। हालाँकि ईरान ने अब तक अपने मंत्री और टॉप कमांडर के मौत पर चुप्पी साध ली है।

इस बीच ईरान ने कहा है कि अगर अमेरिका-इजरायल से जारी संघर्ष में यूरोपीय देश भी शामिल होते हैं, तो यह एक्ट ऑफ वॉर माना जाएगा। जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस ने संकेत दिए थे कि वे ईरान की मिसाइल क्षमता को खत्म करने के लिए ‘डिफेंसिव एक्शन’ले सकते हैं। इस पर ईरान ने कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि किसी भी तरह की भागीदारी को युद्ध का ऐलान समझा जाएगा।