ईरान के हमलों से मिडिल ईस्ट में लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच भारत ने भी चिंता जताई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाड़ी देशों के नेताओं से फोन पर बात की है। प्रधानमंत्री ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारीक, कुवैत के क्राउन प्रिंस सबाह अल खालेद अल हामेत और कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी से मौजूदी स्थिति की जानकारी ली।
इस बातचीत में पीएम मोदी ने कतर, ओमान और कुवैत पर हमलों की निंदा की और समर्थन दिया। पीएम ने कहा कि शांति और स्थिरता लाने के लिए बातचीत और कूटनीतिक रास्ता अपनाया जा सकता है। इसके अलावा पीएम मोदी ने इन देशों में रह रहे भारतीय प्रवासियों की सुरक्षा करने के लिए नेताओं का आभार जताया।
बता दें कि पिछले तीन दिनों से छिड़ी इस जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल, UAE, सऊदी अरब औऱ बहरीन के शीर्ष नेतृत्व से भी बातचीत कर चुके हैं। इन देशों में फँसे भारतीयों को वापस लाने के लिए प्रधानमंत्री पूरी जद्दोजहद कर रहे हैं। अब तक 10 हजार से ज्यादा भारतीयों को वापस लाया जा चुका है।

