कर्नाटक के कोप्पल जिले के गंगावती शहर में इस्लामी कट्टरपंथियों की गुंडागर्दी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक हिंदू युवक चंद्रशेखर पर सिर्फ इसलिए जानलेवा हमला किया गया क्योंकि उसने ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत से जुड़ी एक खबर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और हिंदू संगठनों ने आरोपितों की तुरंत गिरफ्तारी की माँग की है।
क्या था पूरा मामला?
पीड़ित चंद्रशेखर गंगावती में ड्राई फ्रूट (मेवे) का व्यापार करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की थी, जिसमें अमेरिका और इजरायल के मिसाइल हमलों में ईरानी नेता अली खामेनेई के मारे जाने की जानकारी दी गई थी। यह पोस्ट स्थानीय कट्टरपंथी युवकों को रास नहीं आई। चंद्रशेखर का आरोप है कि इस पोस्ट के बाद से ही कुछ लोग उनसे रंजिश रखने लगे थे।
दुकान में घुसकर किया हमला और दी ‘सर तन से जुदा’ जैसी धमकी
शिकायत के मुताबिक, जब चंद्रशेखर अपनी दुकान पर काम कर रहे थे, तभी 5 से 6 इस्लामी कट्टरपंथियों का एक गुट वहाँ पहुँचा। उन्होंने चंद्रशेखर को घेर लिया और इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। उन लोगों ने चंद्रशेखर पर धार्मिक भावनाएँ आहत करने का आरोप लगाया और फिर अचानक मारपीट शुरू कर दी।
Muslim men in Karnataka assaulted Hindu youth Chandrashekhar for posting an Instagram story on Iran’s Khamenei. The State Government must immediately arrest the accused and ensure justice for Chandrashekhar.pic.twitter.com/OsIyRgYHJK
— P C Mohan (@PCMohanMP) March 4, 2026
इस्लामी कट्टरपंथियों ने न केवल उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया, बल्कि यह भी धमकी दी कि वे उसके घर में घुसकर उसे और उसके परिवार को खत्म कर देंगे। डरे हुए चंद्रशेखर ने रात के अंधेरे में ही गंगावती टाउन पुलिस स्टेशन पहुँचकर अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई।
पुलिस की जाँच और सुरक्षा की माँग
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जाँच शुरू कर दी है। पुलिस अब दुकान के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान कर उन्हें सलाखें के पीछे भेजा जा सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर किसी अंतरराष्ट्रीय खबर को साझा करने पर इस तरह का हिंसक हमला अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है, लेकिन इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

