वो जो भी और जहाँ भी छिपा हो, उसे नहीं छोड़ेंगे: इजरायल ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर को मारने की दी धमकी, खामेनेई के बेटे मोजतबा चुने गए सुप्रीम लीडर

ईरान ने अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा हुसैनी खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना है। इजरायल ने नए लीडर को भी मार देने की खुली चुनौती दी है।

इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने बुधवार 4 मार्च 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा, “ईरान की आतंकवादी सरकार जिस भी नेता को इजरायल को नष्ट करने की योजना जारी रखने, अमेरिका और आजाद दुनिया को धमकाने, क्षेत्रीय देशों को डराने- धमकाने और ईरान के लोगों पर अत्याचार करने के लिए चुनेगी, वह साफ तौर पर हमारे निशाना होगा।”

काट्ज ने आगे हिब्रू भाषा में लिखा कि उसका नाम चाहे जो भी हो और वह कहीं भी छिपा हो। इजरायल ने उस असेंबली ऑफ एक्सपर्ट को भी निशाना बनाया, जहाँ सुप्रीम लीडर को चुना गया।