दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने होली पर इस्लामी कट्टरपंथियों द्वारा मारे गए 26 वर्षीय हिंदू युवक तरुण के परिजनों से मुलाकात की है। सीएम रेखा ने उत्तम नगर में पानी की गुब्बारे को लेकर हुए विवाद में मारे गए दलित युवक तरुण के हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है।
रेखा गुप्ता ने X पर परिजनों से मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “तरुण के परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। इस असहनीय पीड़ा के समय दिल्ली सरकार पूरी संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और दृढ़ता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।”
उन्होंने आगे लिखा, “तरुण के परिवार का दुःख अत्यंत गहरा और असहनीय है। उन्हें न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों के विरुद्ध कठोरतम और त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली सरकार पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता, संबल और आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी।”
मुख्यमंत्री ने लिखा, “दिल्ली में इस प्रकार की अमानवीय और हिंसक घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराधियों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई की जाएगी जो समाज को स्पष्ट संदेश दे कि दिल्ली में अपराध के लिए कोई स्थान नहीं है।”
आज दिल्ली सचिवालय में उत्तम नगर की दुखद घटना में दिवंगत तरुण के परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। इस असहनीय पीड़ा के समय दिल्ली सरकार पूरी संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और दृढ़ता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) March 9, 2026
तरुण के परिवार का दुःख अत्यंत गहरा और असहनीय है।… pic.twitter.com/tDtFhnrqVH
गौरतलब है कि तरुण की भतीजी से मुस्लिम महिला पर पानी के गुब्बारे से कुछ छीटें गिर जाने पर विवाद हुआ था जिसमें तरुण की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, रविवार (8 अगस्त 2026) को दिल्ली नगर निगम ने एक आरोपित के घर के ‘अवैध हिस्सों’ पर बुलडोजर चलाया था।

