ईरान युद्ध के बीच होर्मूज स्ट्रेट से चला शिवालिक जहाज पहुँचा मुंद्रा पोर्ट, लोड है 45000 मीट्रिक टन LPG: एस्कॉर्ट कर रहे थे इंडियन नेवी के 2 युद्धपोत

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट से भारत के लिए एक बड़ी राहत के रूप में एलपीजी लेकर ‘शिवालिक’ सोमवार (16 मार्च 2026) को शाम करीब 5 बजे कतर से 45000 मीट्रिक टन से अधिक एलपीजी लेकर पहुँचा।

खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाली गैस एलपीजी को लेकर शिवालिक गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर सुरक्षित पहुँच गया। इससे करीब 32.4 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों को भरा जा सकता है।

भारतीय नौसेना की निगरानी में यह जहाज भारत पहुँचा, जिससे देश में संभावित गैस किल्लत दूर होने की उम्मीद है। एक और एलपीजी से भरा दूसरा जहाज नंदा देवी 17 मार्च 2026 को कांडला बंदरगाह पर पहुँचेगा।

इस बीच एक और भारतीय झंडे वाला तेल टैंकर जग लाडकी भी संयुक्त अरब अमीरात से रवाना हो चुका है। उसके 19 मार्च तक पहुँचने की संभावना है। इस दौरान जहाज पर भारतीय नौसेना की नजर रहेगी। समुद्री व्यापार और ऊर्जा की आपूर्ति को बरकरार रखने में इन जहाजों में मौजूद गैस और तेल का काफी योगदान रहेगा।