ईद तक युद्धविराम, उसके बाद फिर से डूरंड लाइन पर होगा आर-पार: 400+ मौतों के बाद पाकिस्तान-अफगानिस्तान में सीजफायर का ऐलान

अफगानिस्तान पर बम बरसाकर मासूमों का खून बहाने वाला पाकिस्तान अब ईद के नाम पर सीजफायर की माँग पर उतर आया है। दो दिन पहले ही निर्दयी पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के अस्पताल पर हमला किया, जिसमें कई मरीजों और मासूमों की मौत हुई। इसके बाद खाड़ी देशों के बीच खुद को घेरते देख पाकिस्तानी फौज ने 5 दिन के सीजफायर का ऐलान किया है।

अफगानिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन गजब-लिल-हक’ को पाकिस्तान ने कुछ समय के लिए रोक दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार (18 मार्च 2026) की रात से लेकर सोमवार (23 मार्च 2026) तक अफगानिस्तान पर किसी भी तरह का हमला नहीं किया जाएगा। यह ऐलान पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने किया है। तरार ने इसे ‘इस्लामिक रिवायतों’ के तहत एक सद्भावना संदेश बताया है।

पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने आगे बताया कि सऊदी अरब, कतर और तुर्की के अनुरोध पर यह फैसला लिया गया है। तरार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया, “पाकिस्तान यह कदम सद्भावना के तौर पर और इस्लामी उसूलों के मुताबिक उठा रहा है।” यह वही पाकिस्तान है, जो अफगानिस्तान के साथ जंग छेड़कर 400 लाशे बिछा चुका है।

पाकिस्तान के सीजफायर के ऐलान के तुरंत बाद अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने भी भाईचारा दिखाते हुए सीजफायर का ऐलान कर दिया। पाकिस्तान के सीजफायर के ऐलान के तुरंत बाद अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने भी भाईचारा दिखाते हुए सीजफायर का ऐलान कर दिया। साथ ही पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे भाईचारा निभाने को तैयार हैं, लेकिन अगर पाकिस्तान ने दोबारा हिमाकत की, तो अफगानिस्तान की फौज साहस के साथ जवाब देगी।