झारखंड में शाहिद अनवर ने हिंदू बन लड़की को फाँसा, शादी के बाद बनाने लगा धर्मांतरण का दवाब: पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

झारखंड के साहिबगंज जिले के शाहिद अनवर ने खुद को हिंदू बताकर एक हिंदू लड़की को अपने प्रेम जाल में फँसाया और दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। बाद में उसने लड़की पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालना शुरू किया और बुर्का पहनने, नमाज पढ़ने जैसी चीजों के लिए मजबूर किया।

लड़की के परिवार ने पहले ही इस रिश्ते का विरोध किया था और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। सोमवार (16 मार्च 2026) को लड़की घर लौटी, लेकिन अगले दिन शाहिद उसके घर पहुँचा और जबरन उसे ले जाने की कोशिश की। लड़की ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पुलिस ने बताया कि दोनों पहले भी दो बार घर से भाग चुके थे। पुलिस ने शाहिद अनवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।