अमेरिका की खुफिया एजेंसी (FBI) के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट मुलर का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। मुलर के परिवार ने जानकारी दी कि वे लंबे समय से पार्किसंस रोग से पीड़ित थे, इसी के चलते उनका निधन हो गया। वहीं मुलर के निधन पर ट्रंप ने खुशी जाहिर की है।
सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर ट्रंप ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “रॉबर्ट मुलर का निधन हो गया। अच्छा हुआ, मुझे खुशी है कि वह मर गया। अब वह निर्दोष लोगों को नुकसान नहीं पहुँचा सकता!”
Donald J. Trump Truth Social Post 01:26 PM EST 03.20.26
— Commentary Donald J. Trump Posts From Truth Social (@TrumpDailyPosts) March 21, 2026
Robert Mueller just died. Good, I’m glad he’s dead. He can no longer hurt innocent people! President DONALD J. TRUMP
वहीं पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी मुलर के निधन पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बॉब मुलर FBI के इतिहास के सर्वश्रेष्ठ निदेशकों में से एक थे, जिन्होंने 9/11 के बाद ब्यूरो का कायापलट किया और अनगिनत जानें बचाईं।
Bob Mueller was one of the finest directors in the history of the FBI, transforming the bureau after 9/11 and saving countless lives. But it was his relentless commitment to the rule of law and his unwavering belief in our bedrock values that made him one of the most respected…
— Barack Obama (@BarackObama) March 21, 2026
बता दें कि मुलर ने साल 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के अभियान और रूस के बीच संभावित मिलीभगत की 22 महीनों तक गहन जाँच की थी, जिसे ट्रंप शुरू से ही ‘विच हंट‘ बताते थे। मुलर की 448 पन्नों की रिपोर्ट में ट्रंप अभियान और रूस के बीच संपर्कों का जिक्र था। मुलर ने ये भी साफ किया था कि न्याय विभाग की नीति के कारण वे पद पर बैठे राष्ट्रपति के खिलाफ कार्रवाई का फैसला नहीं ले सकते। हालाँकि, इस जाँच के दौरान ट्रंप के कई सहयोगियों और रूसी अधिकारियों समेत 34 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किए गए थे।
मुलर का कार्यकाल अमेरिका के इतिहास में मील का पत्थर माना जाता है। मुलर को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने नामांकित किया था और साल 2013 में उन्होंने रिटायर होने का फैसला लिया।

