मिडिल ईस्ट संकट के बीच जहाँ एक तरफ भारत में पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाहों के चलते पेट्रोल पंप पर मारामारी चल रही है, वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) इन अफवाहों को हवा देने का काम कर रही है। वही पार्टी के कार्यकर्ता का आए दिन जमाखोरी करते नाम सामने आ रहा है। हाल ही में अमेठी में सपा कार्यकर्ता दयाराम यादव के घर पर अवैध 1400 लीटर डीजल पकड़ा गया है। पुलिस ने डीजल को जब्त कर कानून कार्रवाई शुरू कर दी है।
दरअसल, मामला तब उजागर हुआ जब पुलिस को सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के भरेथा निधि के पुरवा गाँव में किसी घर में बड़ी मात्रा में डीजल और पेट्रोल रखा गया है। इस सूचना के आधार पर शनिवार (28 मार्च 2026) को पूर्ति विभाग और पुलिस टीम ने छापेमारी की।
तब सपा कार्यकर्ता के घर छापेमारी में चार नीले ड्रम, एक पानी की टंकी और चार छोटे डिब्बों में भरकर 1400 लीटर डीजल मिला। पुलिस ने तेल को जब्त कर लिया और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। सपा कार्यकर्ता के खिलाफ वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 और 7 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं पकड़ा गया सपा कार्यकर्ता दयाराम यादव सपा के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का करीबी बताया जा रहा है।
बता दें कि इससे पहले देवरिया में भी दो घरों से 3600 लीटर डीजल की बड़ी खेप छापेमारी में बरामद की गई थी। सोशल मीडिया पर बताया गया कि ये घर समाजवादी पार्टी के नेताओं के थे। वहीं सपाइयों का LPG की कालाबाजारी में भी नाम सामने आ चुका है। लखनऊ में सपा नेता सोनू कनौजिया के रिसॉर्ट से 88 भरे हुए गैस सिलेंडर बरामद किए गए थे और इससे पहले हापुड़ में सपा नेता अब्दुल रेहान के पास से 55 भरे हुए सिलेंडर और कई खाले सिलेंडर परड़े गए थे।

