मध्य प्रदेश के दतिया से कॉन्ग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली की एमपी-एमएलए कोर्ट ने तीन साल की सजा सुनाई है, साथ ही विधायक पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। विधायक को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उनपर बैंक में गलत तरीके से एफडी बढ़वाने का आरोप है।
एफडी में की थी गड़बड़ी
दरअसल राजेन्द्र भारती की माँ के नाम से 10.50 लाख रुपए की फिक्स डिपोजिट जिला सहकारी ग्रामीण विकास बैंक दतिया में थी। इस पर 13.50 फीसदी ब्याज मिल रहा था। इसे 3 साल से बढ़ा कर 15 साल कर दिया गया था। इसको लेकर बैंक के ही कर्मचारी नरेन्द्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर सुनवाई करते हुए एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन्हें दोषी पाया और 3 साल जेल की सजा दी है।
VIDEO | Delhi court sentences Congress MLA Rajendra Bharti to 3 years in cheating case.
— Press Trust of India (@PTI_News) April 2, 2026
Special Judge Dig Vinay Singh also imposed a fine of Rs 1 lakh on Bharti and former cashier Raghuvir Sharan Prajapati. A detailed order is awaited.
The duo was convicted on Wednesday for the… pic.twitter.com/FnuEf6yf6a
दतिया से विधायक राजेन्द्र भारती कॉन्ग्रेस के कद्दावर नेता माने जाते हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा को उन्होंने एमपी विधानसभा चुनाव में पटखनी दी थी और तीसरी बार विधायक चुने गए।

