अकबर-अब्दुल-समीर बहन से करते थे छेड़छाड़, पूर्व सैनिक ने तंग आकर गोलियाँ चलाई: 1 की मौत-2 घायल, मुंब्रा की घटना

ठाणे के मुंब्रा में एक पूर्व सैनिक द्वारा अपनी बहन के सम्मान की रक्षा के लिए हथियार उठाने का बड़ा मामला सामने आया है। गुरुवार (2 अप्रैल 2026) की सुबह मुंब्रा बायपास पर पूर्व सैनिक जयन शिवानंदन नायर ने अपनी मुँहबोली बहन को लंबे समय से परेशान और छेड़छाड़ कर रहे अकबर अब्दुल शेख, अब्दुल हसन शेख और समीर अहमद शेख पर फायरिंग कर दी।

बहन को मुस्लिम मनचलों से बचाने के लिए उठाए गए इस कदम में अकबर की मौत हो गई है, जबकि हसन और समीर गंभीर रूप से घायल हैं। आरोप है कि अकबर, हसन और समीर पिछले काफी समय से फौजी की मुँहबोली बहन को राह चलते छेड़ते थे और परेशान करते थे।

एक जिम्मेदार भाई और सैनिक होने के नाते जयन ने उन्हें समझाने की कोशिश भी की थी, लेकिन इन मुस्लिम युवकों की बदसलूकी और हिम्मत बढ़ती ही जा रही थी।

5 राउंड फायरिंग और मनचलों का अंजाम

यह घटना मुंब्रा बायपास के कैलाश नगर इलाके में सुबह करीब 11:30 बजे हुई। बताया जा रहा है कि इन तीनों मुस्लिम युवकों की हरकतों से तंग आकर और तात्कालिक विवाद के बाद नायर ने उन पर 5 राउंड गोलियाँ चलाईं। गोली लगते ही तीनों वहीं ढेर हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने अकबर अब्दुल शेख को मृत घोषित कर दिया। बाकी दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।

पुलिस की कार्रवाई और जाँच

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जयन शिवानंदन नायर को गिरफ्तार कर लिया है और उनका हथियार भी जब्त कर लिया गया है। हालाँकि, पुलिस ने नियमों के मुताबिक हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है, लेकिन इलाके में इस बात की चर्चा है कि एक सैनिक ने अपनी बहन के सम्मान के लिए ही यह रास्ता चुना। फिलहाल मुंब्रा पुलिस और क्राइम ब्रांच मामले की हर एंगल से जाँच कर रही है ताकि सच सामने आ सके।