‘SIR की लाइन में नहीं लगा कोई’: मोदी सरकार-ECI को घेरने वाली ममता बनर्जी को मिल गया जनता का जवाब, चुनावी रैली में बंगाल CM की हुई ‘छीछालेदर’

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर लगातार मोदी सरकार और चुनाव आयोग को घेरने वालीं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जनता ने जवाब दे दिया है। बंगाल में एक चुनावी रैली में जब ममता बनर्जी ने जनता से पूछा कि क्या आप SIR के लिए लाइन में खड़े हुए थे? तब भीड़ में से किसी ने भी कोई जवाब नहीं दिया।

तब ममता बनर्जी ने गुस्से में फिर पूछा कि आप लोग जवाब क्यों नहीं दे रहे हो? तब भी किसी ने जवाब नहीं दिया। आखिरकार ममता बनर्जी के साथ मंच साझा कर रहे TMC नेताओं ने भीड़ को हाथ ऊपर उठाने की माँग की, तब जाकर भीड़ ने हाथ ऊपर उठाए।

ममता बनर्जी और जनता के बीच इस बातचीत की यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोगों का कहना है कि इससे साफ नजर आता है जनता का ममता बनर्जी से विश्वास उठ चुका है, जनता अब ममता को पसंद नहीं करती है।

वहीं SIR पर लगातार चुनाव आयोग और सरकार को घेरने वाली ममता बनर्जी और उनकी पार्टी को भी जनता का जवाब मिल गया है। जनता ने जवाब दे दिया है कि SIR की लाइन में कोई नहीं लगा। जनता यह भी जानती है कि बंगाल में SIR होना जरूरी है और यह उनके फायदे के लिए ही है। ममता बनर्जी अपनी राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए जनता से मनचाहा सवाल तो पूछ लेंगी, लेकिन जवाब देना जनता का काम है। जो शायद इस बार ममता बनर्जी के सवाल करने पर तो जनता ने नहीं दिया, लेकिन आगामी बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में जनता दे देगी।