प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के चुनावी रण में हुंकार भरते हुए राज्य की सत्ताधारी एलडीएफ (LDF) और विपक्षी यूडीएफ (UDF) के सफाए का दावा किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि केरल अब एक ऐतिहासिक बदलाव के लिए तैयार है। PM मोदी ने कहा कि लेफ्ट पार्टियाँ ‘मानव श्रृंखला’ की बात करती हैं, लेकिन केरल की जनता ने NDA के समर्थन में ‘मानव दीवार’ खड़ी कर दी है।
मेरा निजी नुकसान होगा, पर केरल जीतेगा- PM मोदी
PM मोदी ने अपने बेहद करीबी सहयोगी और NDA उम्मीदवार अनूप के लिए वोट माँगते हुए भावुक अपील की। उन्होंने कहा, “अनूप पिछले 5 साल से साये की तरह मेरे साथ रहे। वे शांत, ईमानदार और मेहनती हैं। केरल को ऐसे युवा नेतृत्व की जरूरत है, इसलिए मैं अपने इस भरोसेमंद साथी को आपकी सेवा के लिए सौंप रहा हूँ। इस चुनाव में केरल को एक समर्पित नेता मिलेगा, भले ही मुझे निजी तौर पर एक अच्छे सहायक का नुकसान हो।”
Keralam stands to gain in this election, though I may lose something personally.
— BJP (@BJP4India) April 4, 2026
Anup, the NDA candidate, has worked with me for the past five years with unwavering dedication. He has been a trusted aide, quiet, sincere, and tireless, working round the clock.
I felt that…
महिलाओं के लिए ‘मोदी की गारंटी’
PM मोदी ने महिला सशक्तिकरण को अपनी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए ‘लखपति दीदी’ योजना की सफलता का विशेष रूप से जिक्र किया। उन्होंने महिलाओं को राजनीति में बड़ी भागीदारी देने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि आगामी 16 से 18 अप्रैल तक संसद का विशेष सत्र ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को आगे बढ़ाने के लिए बुलाया जाएगा। PM मोदी ने स्पष्ट किया कि साल 2029 से संसद में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा।
NDA की नीतियों का सबसे बड़ा लाभ महिलाओं को होता है। महिलाओं का सशक्तिकरण, महिलाओं का प्रतिनिधित्व हमारी प्राथमिकता है। हमने महिलाओं के जीवन से जुड़ी हर समस्या के समाधान का प्रयास किया है।
— BJP (@BJP4India) April 4, 2026
हमने घर-घर शौचालय बनवाए, जनधन खाते खुलवाए, उनके घर महिलाओं के नाम पर बनवाए।
मुद्रा लोन के… pic.twitter.com/TDL0Wherur
इसके साथ ही, उन्होंने परिसीमन को लेकर दक्षिण भारत के राज्यों की आशंकाओं को भी दूर किया। PM मोदी ने साफ तौर पर कहा कि भविष्य में सीटों के बँटवारे से किसी भी राज्य की सीटें कम नहीं होंगी, बल्कि सीटों की कुल संख्या में बढ़ोतरी ही होगी, जिससे पूरे देश को लाभ मिलेगा।
सबरीमाला प्रोजेक्ट और विकास का वादा
PM मोदी ने राज्य सरकार पर विकास कार्यों में अड़ंगा लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सबरीमाला रेलवे प्रोजेक्ट इस क्षेत्र की किस्मत बदल देगा, लेकिन मौजूदा सरकार इसमें बाधाएं खड़ी कर रही है। PM मोदी ने गारंटी दी कि केरल में ‘डबल इंजन’ की सरकार बनते ही ये सभी रुकावटें दूर होंगी और मछुआरों व किसानों की समस्याओं का पक्का समाधान होगा।
LDF-UDF पर प्रहार: ‘भ्रष्टाचार और सांप्रदायिक राजनीति छोड़ें’
PM मोदी ने कहा कि केरल के युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाना पड़ रहा है क्योंकि यहाँ भ्रष्टाचार और सांप्रदायिक राजनीति का बोलबाला है। उन्होंने नॉर्थईस्ट और गोवा का उदाहरण देते हुए कहा कि जहाँ ईसाइयों की बड़ी आबादी है, वहाँ भी एनडीए ने रिकॉर्ड विकास किया है। केरल को आगे ले जाने के लिए LDF और UDF दोनों को हराना जरूरी है।

