आतंकी मॉड्यूल के 2 ऑपरेटिव इमरान-कमरान गिरफ्तार, ISI से जुड़े लिंक: नेपाल के रास्ते लाते थे अवैध हथियार, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो हथियार तस्कर इमरान और कमरान को गिरफ्तार किया है। इन तस्करों के पाकिस्तानी की खुफिया एजेंसी ISI से कनेक्शन है। इनके खिलाफ UAPA के तहत कार्रवाई की गई है।

क्राइम ब्रांच के मुताबिक, दोनों तस्कर पाकिस्तान से थाईलैंड और नेपाल के रास्ते भारत में अवैध हथियार लाते थे। इनके पास से दो हाई-एंड हथियार और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इसी के साथ गुप्त खाँचों से लैस मॉडिफाइड कार जब्त की गई है।

दोनों तस्करों को 2 अप्रैल 2026 को IGI एयरपोर्ट पर लुकआउट सर्कुलर के आधार पर हिरासत में लिया गया है। इस मामले में पहले भी 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक 23 अत्याधुनिक विदेशी हथियार और 211 कारतूस बरामद किए जा चुके हैं, जिसे एक सब-मशीन गन भी शामिल है। इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड शहबाज अंसारी है, जो फरार चल रहा है।