प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हल्दिया में गुरुवार (09 अप्रैल 2026) को एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए राज्य की जनता से अपील की कि 23 अप्रैल 2026 को मतदान करते समय छह गारंटियों को ध्यान में रखें।
प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा कि पूरे देश में हम सबका साथ सबका विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं लेकिन बंगाल में इसके साथ ही सबका हिसाब होगा। इसलिए सबका साथ सबका विकास और लुटेरों का सबका हिसाब होगा।
Haldia’s energy reflects a strong wave for change across West Bengal. People are placing their trust in the BJP. @BJP4Bengal https://t.co/uNp6tEPlf3
— Narendra Modi (@narendramodi) April 9, 2026
इस जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने छह गारंटियों की घोषणा की। पहली गारंटी में उन्होंने कहा कि टीएमसी ने सरकारी सिस्टम में भय फैलाया है। बीजेपी सरकार भय की जगह भरोसा कायम करेगी। कानून पर भरोसा लौटाएगी। दूसरी गारंटी में कहा कि बीजेपी सरकार में सरकारी सिस्टम जनता की सेवा के लिए जवाबदेह होगा। तीसरी गारंटी में उन्होंने वादा किया कि हर घोटाले हर करप्शन और हर बेटियों के साथ हुए हर अन्याय हर रेप केस की फाइलें खुलेंगी।
चौथी गारंटी में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि टीएमसी के राज में जिसने भी करप्शन किया है उसकी जगह जेल में होगी। मंत्री हो या संतरी कानून सबका हिसाब करेगा। टीएमसी का कोई गुंडा अब कानून से बचने वाला नहीं है। मोदी टीएमसी को जनता जनार्दन का पैसा नहीं खाने देगा। पाँचवीं गारंटी में शरणार्थियों और घुसपैठियों का जिक्र करते हुए कहा कि जो शरणार्थी हैं उन्हें संविधान के तहत हर हक मिलेगा लेकिन जो घुसपैठिया हैं उनको खदेड़ा जाएगा। उनको भारत में नहीं रहने दिया जाएगा।
छठी गारंटी में पीएम मोदी ने सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बंगाल के सभी सरकारी कर्मचारियों सभी शिक्षकों और अन्य सेवाओं में जुटे साथियों को इतने सालों तक इस टीएमसी सरकार ने भयभीत किया हुआ है लेकिन बीजेपी आपके साथ खड़ी है। आप बीजेपी की सरकार बनाएँ यहाँ सेवंथ पे कमीशन लागू कराएगी। इन गारंटियों को ध्यान में रखते हुए 23 अप्रैल को मतदान करना है।
मैं 6 गारंटियाँ देता हूँ।
— ऑपइंडिया (@OpIndia_in) April 9, 2026
1- टीएमसी ने सरकारी सिस्टम में भय फैलाया। बीजेपी सरकार भय की जगह भरोसा कायम करेगी। कानून पर भरोसा लौटाएगी।
2- बीजेपी सरकार में सरकारी सिस्टम जनता की सेवा के लिए जवाबदेह होगा।
3- हर घोटाले, हर करप्शन और हर बेटियों के साथ हुए हर अन्याय, हर रेप केस की… pic.twitter.com/84U27n0Vro
प्रधानमंत्री मोदी ने हल्दिया से टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि टीएमसी की निर्मम सरकार युवाओं को धोखा दे रही है। टीएमसी अपने वोटबैंक को खुश करने के लिए धर्म के आधार पर आरक्षण देने में जुटी है। कोर्ट बार बार इसे खारिज कर रहा है लेकिन तुष्टिकरण की वजह से ये कोर्ट की बात खारिज कर रहे हैं। टीएमसी माहिष्य समाज की माँग को पूरा करने की जगह बहाने बता रही है क्योंकि ये टीएमसी का वोटबैंक का नहीं है।
TMC की निर्मम सरकार युवाओं को धोखा दे रही है। TMC अपने वोटबैंक को खुश करने के लिए धर्म के आधार पर आरक्षण देने में जुटी है। कोर्ट बार-बार इसे खारिज कर रहा है, लेकिन तुष्टिकरण की वजह से ये कोर्ट की बात खारिज कर रहे हैं। टीएमसी माहिष्य समाज की माँग को पूरा करने की जगह बहाने बता रही… pic.twitter.com/5Y9sSD3pqP
— ऑपइंडिया (@OpIndia_in) April 9, 2026
पीएम मोदी ने भरोसा देते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार संविधान के अनुसार काम करेगी। जिसका जो हक है वो हक उसे दिलाया जाएगा। ये मोदी की गारंटी है। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी की सरकार में भर्तियाँ ट्रांसपेरेंट होंगी। बीजेपी की सरकारें जहाँ भी हैं वहाँ भर्तियों के लिए रोजगार मेले लगते हैं। बीजेपी सरकार बनने के बाद यहाँ भी रोजगार मेले शुरू कर दिए जाएँगे ऐसा मैं भरोसा देता हूँ। ताकि हजारों की संख्या में जो सरकारी वैकेंसी है उन्हें टाइम बाउंड तरीके से भरा जा सके। युवाओं को रोजगार मिल सके।
बीजेपी की सरकार में भर्तियाँ ट्रांसपेरेंट होगी। बीजेपी की सरकारें जहाँ भी हैं, वहाँ भर्तियों के लिए रोजगार मेले लगते हैं। बीजेपी सरकार बनने के बाद यहाँ भी रोजगार मेले शुरू कर दिए जाएंगे, ऐसा मैं भरोसा देता हूँ। ताकि हजारों की संख्या में जो सरकारी वैकेंसी है, उन्हें टाइम बाउंड… pic.twitter.com/div1wYSEFM
— ऑपइंडिया (@OpIndia_in) April 9, 2026
प्रधानमंत्री ने ममता बनर्जी की टीएमसी सरकार पर बंगाल की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में सी फूड की बहुत बड़ी संभावना है। मेदिनीपुर में संभावना बहुत ज्यादा है। सच्चाई क्या है कि बंगाल में मछली की इतनी डिमांड है लेकिन बंगाल मछली पालन में अब तक आत्मनिर्भर नहीं है। आज भी बंगाल अपनी जरूरत के लिए मछली दूसरे राज्यों से मँगाता है।
उन्होंने कहा कि अपने 15 साल के शासन में टीएमसी आपको मछली तक नहीं दे पाई है वो भी बाहर से लानी पड़ रही है। ये टीएमसी की दुर्नीति का उदाहरण है। पिछले 11 वर्षों में भारत का मछली उत्पादन डबल हुआ है। भारत का सी फूड एक्सपोर्ट डबल हुआ है लेकिन बंगाल में टीएमसी सरकार की वजह से जो देश में हुआ सफलता पूर्वक हुआ वो बंगाल में नहीं हुआ। टीएमसी के पापों के कारण नहीं हुआ।
पीएम मोदी ने पड़ोसी राज्यों के उदाहरण दिए। उन्होंने कहा कि आपके पड़ोस में बिहार मछली पहले बाहर से मँगाता था लेकिन एनडीए सरकार की नीतियों के चलते मछली पालन दोगुना हो गया। आज बिहार बाहर से मछली नहीं मँगाता बल्कि दूसरे राज्यों को मछली भेजने लगा है। 10 साल पहले असम में भी यही हाल था लेकिन वहाँ भी 10 साल में फिश प्रोडक्शन डबल हुआ है। अब वो अपनी जरूरत तो पूरी करता ही है दूसरे राज्यों को भी भेजता है।
पश्चिम बंगाल में सी-फूड की बहुत बड़ी संभावना है। मेदिनीपुर में संभावना बहुत ज्यादा है। सच्चाई क्या है कि बंगाल में मछली की इतनी डिमांड है, लेकिन बंगाल मछली पालन में अब तक आत्मनिर्भर नहीं है। आज भी बंगाल अपनी जरूरत के लिए मछली दूसरे राज्यों से मँगाता है। अपने 15 साल के शासन में… pic.twitter.com/YkiOvSI2r4
— ऑपइंडिया (@OpIndia_in) April 9, 2026
प्रधानमंत्री ने टीएमसी पर पीएम योजनाओं को लागू न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि टीएमसी के बड़े लोगों को मुझसे नफरत है लेकिन संविधान के दिए शब्द पीएम से भी नफरत करते हैं। ये पीएम शब्द से जुड़ी किसी योजना को लागू नहीं होने देने। बंगाल का फायदा पीएम से नफरत में नहीं है बल्कि पीएम और सीएम दोनों मिलकर काम करें इसमें बंगाल का लाभ है। बंगाल की सरकार ने पीएम श्री पीएम आवास पीएम आयुष्मान जैसी योजनाओं को लागू ही नहीं किया। पीएम मत्स्य योजना ही नहीं लागू की।
बीजेपी सरकार ने केंद्र में फिशरी मिनिस्ट्री बनाई। क्रेडिट कार्ड मछुआरों को दिया। बीजेपी सरकार बनने से केंद्र की हर स्कीम यहां तेजी से लागू होगी। इससे धान किसानों को आलू किसानों को पान किसानों को सभी किसानों को फायदा ही फायदा होगा। साथियों बीजेपी की डबल इंजन सरकार हल्दिया को पोर्ट की दृष्टि से ब्लू इकोनॉमी का केंद्र बनाएगी। अभी हल्दिया से वाराणसी से बन रहे वॉटरवे पर केंद्र सरकार बहुत बड़ा निवेश कर रही है। डबल इंजन सरकार बनने से ये काम तेजी से होगी।
पीएम मोदी ने महिला सुरक्षा पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि ये माँ तरिंगिनी का धरती है। उन्होंने वंदे मातरम के लिए अपनी जान का बलिदान दे दिया लेकिन टीएमसी सरकार में महिला शक्ति के खिलाफ अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। अपराधियों को सजा दिलाने में टीएमसी की सरकार सबसे पीछे है। स्कूल में रेप होते हैं। डॉक्टर बने तो बेटी सुरक्षित नहीं है। बेटी वकील बनने जाए तो उसपर अत्याचार होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि टीएमसी सरकार गुंडों और अपराधियों को संरक्षण देते हैं क्योंकि वो वोट के ठेकेदार हैं।
बीजेपी सरकार ने केंद्र में फिशरी मिनिस्ट्री बनाई। क्रेडिट कार्ड मछुआरों को दिया। बीजेपी सरकार बनने से केंद्र की हर स्कीम यहाँ तेजी से लागू होगी। इससे धान किसानों को, आलू किसानों को, पान किसानों को… सभी किसानों को फायदा ही फायदा होगा। साथियों, बीजेपी की डबल इंजन सरकार हल्दिया को… pic.twitter.com/zK6S2XqXbW
— ऑपइंडिया (@OpIndia_in) April 9, 2026
अपने भाषण के आखिर में प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल की माँ बेटियों से अपील की। उन्होंने कहा कि मैं पश्चिम बंगाल की माँ बेटियों से एक ही अपील करता हूँ कि जान और इज्जत सबसे महत्वपूर्ण है। इसकी गारंटी सिर्फ बीजेपी सरकार दे सकती है। बीजेपी जहाँ भी है बहनों बेटियों को सुरक्षा और सम्मान की गारंटी देती है। इस पूरे भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने विकास भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन रोजगार और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर जोर देते हुए जनता को बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

