दिल्ली दंगा 2020 के साजिशकर्ता उमर खालिद ने जमानत की माँग के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। लंबे समय से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद उमर खालिद ने उसी फैसले पर पुनर्विचार की माँग करते हुए याचिका दाखिल की है।
सोमवार (13 अप्रैल 2026) को सुप्रीम कोर्ट में उमर खालिद ने पुनर्विचार याचिका दाखिल की। इस याचिका में उस फैसले को चुनौती दी गई है, जिसमें 5 जनवरी 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने उमर खालिद को जमानत देने से इनकार कर दिया था।
उमर खालिद की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने माँग की कि इस पुनर्विचार याचिका की सुनवाई ओपन कोर्ट में की जाए, ताकि मामले पर खुलकर बहस हो सके। इस याचिका पर बुधवार (15 अप्रैल 2026) को सुनवाई हो सकती है।

