उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के पिंगला विधानसभा क्षेत्र में सोमवार (20 अप्रैल 2026) को एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने TMC के गुंडों, गौकशी करने वालों और अनुसूचित जाति पर अत्याचार करने वालों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इनका उपचार डबल इंजन वाली BJP सरकार ही कर सकती है।
विकास का मॉडल देखना हो तो उत्तर प्रदेश आइए: CM योगी
संबोधन के दौरान सीएम योगी ने कहा, “यूपी पच्चीस करोड़ की आबादी का यूपी है, लेकिन पच्चीस करोड़ की यूपी की आबादी में सड़क पे कोई नमाज नहीं होती है, हर जनजातीय समुदाय के व्यक्ति को आवास मिल गया है, जमीन का पट्टा मिल गया है। उसके पास अपना आवास है, अपनी जमीन है उसको सभी प्रकार की सुविधाओं से अच्छादित किया गया है।”
ममता दीदी- 15 साल बहुत हुए,
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 20, 2026
अब खेला बंद होगा और विकास शुरू होगा… pic.twitter.com/shF09vz02d
उन्होंने आगे कहा, “राशन की सुविधा, आवास की सुविधा, जमीन की सुविधा, पेंशन की सुविधा, उज्जवला योजना के रसोई गैस का कनेक्शन की सुविधा, रासन कार्ड की सुविधा, आयुष्मान भारत में पाँच लाख रुपए की सुविधा ये सभी कुछ आज वहाँ के वनवासी समदाय के लोगों को और अनुसुचित जाति के लोगों को वहाँ के गरीबों को प्राप्त हो रहा है।”
सीएम योगी ने कहा कि ये डबल इंजन सरकार की ताकत है, जहाँ कोई भेदभाव नहीं- न जाति न पंथ न संप्रदाय न क्षेत्र न भाषा। उन्होंने कहा कि सबका साथ और सबके विकास का मॉडल देखना हो तो उत्तर प्रदेश के अंदर आइए डबल इंजन सरकार के कार्यों को देखिए।
ममता दीदी अब खेला बंद होगा और विकास शुरू होगा: सीएम योगी ने कहा- 15 साल बहुत हुआ खेला
संबोधन के दौरान सीएम योगी ने कहा, “TMC तुष्टिकरण के नाते गौ हत्या को रोक नहीं सकती, तस्करी को रोक नहीं सकती माफिया पे लगाम नहीं कस सकती। ये सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही हैष आपने देखा होगा कैसे ये सरकार बांगलादेश बार्डर पर फेंसिंग की कारवाई को रोक रही है।”
उन्होंने आगे कहा, “आपने 2022 में देखा होगा कैसे TMC के गुंड़ों ने जनजातीय समुदाय पर अत्याचार किया था। इस सब के बाबजूद पिछले 15 वर्षों में ममता दीदी के नेतृत्व में जिस प्रकार की अराजकता, गुंडागर्दी, माफिया गिरी आज बंगाल की धरती पर देखने को मिल रहा है।”
सीएम ने कहा, “ममता दीदी कहती है कि खेला होबे मैं उनसे कहना चाहता हूँ 15 साल बहुत हुआ, अब खेला बंद होगा और विकास शुरू होगा। ए बार खेला शेष उन्नयन शुरू। ये बंगाल की धरती है, भारत की संस्कृति की भारत की अध्यात्मिक परंपरा की धरा, हमें इस बात को तय करना होगा बंगाल की धरती पर गौमाता को कटने नहीं देंगे और बंगाल की धरा पर हिंदुओं को बटने नहीं देंगे।”

