नागपुर में जावेद-शहबाज और सलमान-सुल्तान ने मिलकर की हिंदू युवक की हत्या, रोशन उइके को चाकुओं से गोदा: CCTV फुटेज में दिखी बेरहमी

महाराष्ट्र के नागपुर में गुरुवार (23 अप्रैल 2026) की रात वंजरा इलाके के मदनी चौक पर 27 वर्षीय रोशन धर्मसिंह उइके की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस मामले में मुख्य आरोपित जावेद उर्फ शकील अंसारी के साथ उसके तीन साथियों शहबाज जहीर खान, सलमान और सुल्तान का नाम सामने आया है।

पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपितों की तलाश जारी है। इन सभी की पहचान घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से हुई, जिसमें आरोपित मृतक को बेरहमी से मारते दिख रहे हैं।

पुरानी रंजिश में हुआ हमला

पुलिस के मुताबिक, रोशन उइके घटना के वक्त मदनी चौक पर बैठा था और बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में था। इसी दौरान जावेद उर्फ शकील अंसारी अपने साथियों के साथ वहाँ पहुँचा।

बताया जा रहा है कि सभी के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपित ने अचानक रोशन पर चाकू और डंडों से हमला कर दिया। हमला इतना खतरनाक था कि रोशन को गर्दन, पेट और चेहरे पर कई गंभीर चोटें आईं। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

CCTV में कैद हुई वारदात, जाँच जारी

घटना की सूचना मिलते ही कलामना पुलिस मौके पर पहुँची और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में चारों आरोपित घटना से पहले इलाके में घूमते नजर आए और फिर अचानक हमला करते दिखे।

पुलिस ने कांस्टेबल राकेश बेटवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत हत्या का केस बनाया गया है। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए मुख्य आरोपित जावेद उर्फ शकील अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी तीन आरोपितों की तलाश जारी है।

फिलहाल हत्या की असली वजह पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस पुरानी दुश्मनी और आपसी विवाद के एंगल से जाँच कर रही है। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपितों को भी पकड़ लिया जाएगा।