जामिया मिलिया इस्लामिया में RSS कार्यक्रम के विरोध में उतरे वामपंथी-कट्टरपंथी छात्र संगठन, जमकर मचाया हंगामा: लगे ‘गो-बैक’ के नारे

जामिया मिलिया इस्लामिया में मंगलवार (28 अप्रैल 2026) को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम को लेकर भारी विरोध देखने को मिला। जानकारी सामने आ रही है कि वहाँ ‘युवा कुंभ’ नाम से आयोजित कार्यक्रम के खिलाफ वामपंथी और इस्लामी छात्रों के संगठन छात्र संगठन उतरे हुए हैं। इनमें खासकर छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन शामिल है। इन सबने मिलकर कैंपस के बाहर ‘आरएसएस गो बैक’ के नारे लगाए।

AISA-SFI ने बयान जारी कर कहा कि जामिया में RSS के लिए कोई स्थान नहीं है और ‘युवा कुंभ’ कार्यक्रम का विरोध जारी रहेगा। संगठन ने आरोप लगाया कि RSS अपने कार्यक्रमों के जरिए राष्ट्रवाद का दावा करता है, जबकि उसका स्वतंत्रता आंदोलन में कोई योगदान नहीं रहा। छात्रों ने प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की अनुमति देने की भी कड़ी आलोचना की।

बता दें कि पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए विश्वविद्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने बैरिकेडिंग की और छात्रों को आगे बढ़ने से रोका।