कोलकाता में सड़क पर नमाज को लेकर हंगामा, इस्लामी भीड़ ने जमकर की नारेबाजी: बंगाल पुलिस ने सख्ती दिखाकर खाली कराया इलाका

बंगाल केकोलकाता में शुक्रवार (15 मई 2026) को सड़क पर जुमे की नमाज पढ़ने को लेकर हंगामा हो गया। पुलिस ने सड़क पर नमाज पढ़ रहे लोगों को हटाने की कोशिश की, जिसके बाद नमाजियों और पुलिस के बीच नोंकझोंक शुरू हो गई।

मौके पर काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा। हालाँकि बाद में पुलिस के सख्त रुख के बाद सड़क खाली करा दी गई और हालात सामान्य हो गए।

सरकार ने जारी किया आदेश

पश्चिम बंगाल में नई बीजेपी सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने साफ कर दिया है कि सड़क पर किसी भी प्रकार का मजहबी कार्यक्रम नहीं होने दिए जाएँगे। सरकार ने लाउडस्पीकर और सार्वजनिक जगहों पर होने वाली गतिविधियों पर भी सख्ती दिखाई है।

शुक्रवार (15 मई 2026) को राजा बाजार में जब बड़ी संख्या में लोग सड़क पर नमाज पढ़ने पहुँचे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद वहाँ नारेबाजी और हंगामा शुरू हो गया। हालात बिगड़ते देख इलाके में भारी पुलिस बल और CRPF के जवान तैनात किए गए। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।