उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रोटी पर थूक लगाकर तंदूर में सेंकने के आरोप में पुलिस ने तंजीम और मोहम्मद महबूब को गिरफ्तार कर लिया है। चिलकाना थाना क्षेत्र के ‘अल फातमा होटल’ का एक Video सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।
Video में आरोपित रोटी बनाने के दौरान उस पर थूकता हुआ दिखाई दे रहा था। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। होटल के इस Video के सामने आते ही लोग भड़क गए। एक स्थानीय नागरिक की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज किया।
सहारनपुर : रोटी पर थूक लगाकर बेचने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 15, 2026
➡वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
➡अल फातमा होटल से जुड़े 2 आरोपी पुलिस ने दबोचे
➡तंदूर में सेंकने से पहले रोटी पर थूक लगाने का आरोप
➡चिलकाना क्षेत्र में घटना के बाद लोगों में भारी नाराज़गी#Saharanpur… pic.twitter.com/USWSHP9uSo
पुलिस ने होटल पर छापा मारकर दोनों आरोपितों को दबोच लिया। आरोपित तंजीम स्थानीय निवासी है, जबकि मोहम्मद महबूब बिहार का रहने वाला है। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जाँच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि Video कितना पुराना है।

