पश्चिम बंगाल में भारी बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) पहले ही जीत हासिल कर चुकी है। अब चुनाव के दौरान सबसे विवादित रही फाल्टा विधानसभा सीट पर रविवार (24 मई 2026) को मतगणना हुई। इस विधानसभा सीट के नतीजे भी BJP के हक में ही रहे। TMC का गढ़ माने जाने वाली फाल्टा सीट पर पहली बार BJP ने झंडा गाढ़ा है। यहाँ से BJP के देवांग्शु पांडा ने 149666 मतों से जीत दर्ज की है।
जीत के बाद BJP उम्मीदवार ने कहा कि पुष्पा-राज खत्म हो चुका है। अब आम आदमी फाल्टा पर राज करेगा और अब यहाँ विकास होगा।
VIDEO | South 24 Parganas, West Bengal: “‘Pushpa Raj’ has ended. Now common people will rule Falta and there will be development in the state,” says Falta BJP candidate Debanshu Panda.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 24, 2026
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/ns2g90ldVJ
चुनाव आयोग के मुताबिक, फाल्टा सीट से लगातार तीन बार जीत हासिल करने वाली TMC इस बार चौथे नंबर पर रही है। हालाँकि, TMC उम्मीदवार जहाँगीर खान ने मतगणना से पहले ही अपना नाम वापस लेने की घोषणा की थी। TMC उम्मीदवार जहाँगीर खान को 7783 वोट मिले। तीसरे नंबर पर आई कॉन्ग्रेस उम्मीदवार अब्दुर रजाक मौला को 10084 वोट मिले, दूसरे नंबर पर CPI(M) उम्मीदवार शंभू नाथ कुर्मी को 40645 वोट मिले।
इस फाल्टा सीट को बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान सबसे विवादित सीट माना गया। क्योंकि यहाँ आए दिन नए विवाद सामने आए।
मतगणना के दिन EVM पर चिपकाए टेप, लगाया परफ्यूम
चुनाव आयोग के सख्त निर्देश के बावजूद, TMC सासंद अभिषेक बनर्जी के गढ़ डायमंड हार्बर की इस फाल्टा सीट पर 04 मई 2026 को राज्य भर में मतगणना के दौरान कई गड़बड़ियाँ सामने आईं। कुछ वीडियो सामने आए जिसमें EVM पर BJP के बटन पर टेप चिपका था, लोगों ने EVM पर परफ्यूम लगाने की बात भी कही। चुनाव आयोग को इससे जुड़ी 32 से ज्यादा शिकायतेंं मिली।
इसके बाद चुनाव आयोग ने फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 बूथों पर दोबारा मतदान करवाने की घोषणा की। 21 मई 2026 को फाल्टा में दोबारा मतदान भी कराया गया और अब मतगणना में जीत के बाद BJP की राज्य में कुल 2027 सीटें हो गई हैं।
फाल्टा में IPS अजय पाल शर्मा से जुड़ा विवाद
फाल्टा विधानसभा सीट में एक विवाद उत्तर प्रदेश के IPS अफसर अजय पाल शर्मा से जुड़ा भी है। जब IPS को बंगाल चुनाव में पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया था। तब IPS ने फाल्टा सीट पर TMC उम्मीदवार जहाँगीर खान के गुंडों को चेतावनी दी थी। इस चेतावनी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
वीडियो वायरल होने के बाद TMC ने राज्या में सरकार बनने के बाद IPS अजय पाल शर्मा को धक्के मारकर बाहर फेंकने की धमकी दी थी। लेकिन राज्य में TMC की सरकार नहीं बन सकी। हार के बाद TMC ने अजय पाल शर्मा से माफी माँगी।

