IPS अजय पाल को घसीटने की धमकी देने वाले रिजु दत्ता को TMC ने किया पार्टी से बाहर, जानें- क्या है मामला?

बंगाल चुनाव में करारी हार के बाद तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) ने पार्टी के बड़बोले प्रवक्ता डॉ रिजु दत्ता को अनुशासनहीनता के आरोप में 6 साल के लिए पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। रिजु दत्ता ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ जहर उगला था।

रिजु दत्ता ने BJP नेताओं की तारीफ के पुल बाँधे। TMC ने इसे पीठ में छुरा घोंपना माना। पार्टी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। रिजु दत्ता ने एक Video जारी किया था।

इसमें उन्होंने BJP नेता शुभेंदु अधिकारी से माफी मांँगी। उन्होंने कहा कि BJP कार्यकर्ताओं ने उन्हें सुरक्षा दी। उन्होंने आरोप लगाया कि मुश्किल वक्त में TMC ने साथ नहीं दिया। यह सब TMC लीडरशिप को नागवार गुजरा।

नोटिस का ड्रामा और दत्ता का पलटवार

TMC पार्टी का कहना है कि रिजु दत्ता को सफाई का मौका दिया गया। लेकिन उन्होंने कमेटी के सामने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इधर, रिजु दत्ता ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर दी। रिजु दत्ता ने दावा किया कि उन्होंने समय पर अपना जवाब भेज दिया था। उन्होंने कहा कि ‘सच बोलने की सजा’ मिली है।

रिजू दत्ता ने इससे पहले उत्तर प्रदेश कैडर के IPS अधिकारी और बंगाल चुनाव में पर्यवेक्षक बनाए गए एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजय पाल शर्मा को घसीटने की धमकी दी थी।

दत्ता ने अजय पाल शर्मा को धमकाते हुए कहा था, “आपको ऐसा लगता होगा कि दूसरे राज्य में हमारे बीजेपी के मालिक हमें बचा लेंगे। मैं सीधे तौर पर कहना चाहता हूँ कि आपके खिलाफ FIR होगी, चार्जशीट होगी और आपको घसीटकर कोर्ट में लाया जाएगा, जहाँ पर कानून सख्त-से-सख्त कार्रवाई आपके खिलाफ करेगा। कोई बीजेपी का मालिक आपको बचा नहीं पाएगा।”