पकड़े गए युवक का नाम जयेश जाट है, जो चित्तौड़गढ़ का रहने वाला है। वह परीक्षा का फॉर्म नहीं भर पाया था। ये बात उसने अपने घरवालों से भी छुपा कर रखी। आरोपित ने मोबाइल ऐप की मदद से असली जैसा दिखने वाला फर्जी प्रवेश पत्र यानी एडमिट कार्ड तैयार किया था। वह सुबह की शिफ्ट में परीक्षा देने नहीं गया था, लेकिन दोपहर की पाली में परीक्षा देने की कोशिश करते समय उसे मुख्य द्वार पर ही पकड़ लिया गया।
युवक जयेश जाट की तलाशी ली गई, जिसमें उसकी जेब से 1 ग्राम अफीम भी बरामद हुआ। वहाँ मौजूद पुलिसकर्मी ने सूरजपोल थाना को इत्तला कर दिया और सूरजपोल पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

