बांग्लादेश में नहीं हलाल होगा ‘डोनाल्ड ट्रंप’, अमेरिका के डर से रहमान सरकार ने कुर्बानी पर रोक लगाई: कहा- हम बवाल नहीं चाहते, इन्हें ZOO में रखेंगे

बांग्लादेश में डोनाल्ड ट्रंप नाम के भैंसे की कुर्बानी की चर्चा पिछले कुछ दिनों से तेज थी। बताया जा रहा था कि वहाँ इस भैंसे की कुर्बानी देखने के लिए लोगों का तांता लग रहा है। ऐसे में अब खबर आई है कि वहाँ की सरकार ने आखिरी समय में इसके कटने पर रोक लगा दी है।

बताया गया है कि ये फैसला रहमान सरकार ने अमेरिका के डर से लिया है। बांग्लादेश के गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद के आदेश के बाद सरकार ने खरीदार के पैसे लौटाने और भैंसे को ढाका के नेशनल जू में शिफ्ट करने का फैसला लिया।

गौरतलब है कि बकरीद पर कुर्बानी से पहले बांग्लादेश के नारायणगंज जिले के रबिया एग्रो फार्म में इस भैंसे को खातिरदारी से रखा गया था। भैंसे के मालिक जियाउद्दीन का कहना था कि भैंसे के सुनहरे बाल, हेयरस्टाइल और शक्ल की वजह से उनके भाई ने मजाक में उसका नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप रख दिया था।

बाद में बकरीद में कुर्बानी के लिए इस भैंसे को 550 टका प्रति किलो के हिसाब से बांग्लादेश के रसूलपुर इलाके के रहने वाले मोहम्मद शोरेन ने 3.5 से 3.85 लाख में खऱीदा और इसकी चर्चा तेज हो गई। इस्लामी कट्टरपंथी इसे ईरान हमले से जोड़कर देखने लगे। कई सोशल मीडिया अकॉउंट्स से ये शेयर भी किया गया। हालाँकि बांग्लादेश सरकार ने जैसे ही इसकी चर्चा तेज होती देखी। विदेशी हैंडल्स से इसे वायरल होता देखा, तुरंत कुर्बानी पर रोक लगा दी गई। अधिकारियों का कहना है कि अनावश्यक तनाव से बचने के लिए फैसला लिया गया।