गुजरात के अहमदाबाद जिले के विरमगाम में प्रशासन ने बड़े पैमाने पर बुलडोजर कार्रवाई की है। विरमगाम-सुरेंद्रनगर-वढवाण स्टेट हाईवे-17 को फोर-लेन बनाने की परियोजना के तहत सरकारी और निजी मिलाकर करीब 4 हजार वर्गमीटर जमीन पर बने अतिक्रमणों को हटाया गया।
इस दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। विरमगाम शहर के प्रवेश द्वार के पास सड़क काफी संकरी थी, जिसके कारण लंबे समय से ट्रैफिक जाम की समस्या बनी हुई थी। सड़क को चौड़ा करने और आवागमन को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने यह कार्रवाई की।
#WATCH | Gujarat | Viramgam administration carries out a large-scale encroachment removal operation on approximately 4,000 square meters of land, both government and private, as part of the four-lane Viramgam-Surendranagar-Vadhwan State Highway-17 project. Heavy security… pic.twitter.com/NGIVYgCbAu
— ANI (@ANI) June 1, 2026
इस दौरान 2-3 मस्जिदों को भी हटाया गया। SDM वीरेंद्र देसाई ने बताया कि विरमगाम शहर के प्रवेश द्वार पर एक बड़ा बॉटलनेक था। यहाँ सड़क संकरी होने के कारण वाहनों की आवाजाही में लगातार दिक्कत आती थी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में मौजूद 2-3 मस्जिदों को भी हटाया गया है।
#WATCH | Viramgam, Gujarat | SDM Virendra Desai says, "… There was a bottleneck at the entry point of Viramgam city. It was a tail point. There were two-three mosques there… Land acquisition for the private land here was carried out as per the law. They have been awarded Rs… pic.twitter.com/My982y8QHo
— ANI (@ANI) June 1, 2026
देसाई के अनुसार, निजी जमीन का अधिग्रहण कानून के तहत किया गया था और जमीन मालिकों को 62 लाख रुपए का मुआवजा दिया गया है। उन्होंने बताया कि लगभग 1200 वर्गमीटर निजी जमीन का अधिग्रहण किया गया, जबकि 2300 वर्गमीटर जमीन कब्रिस्तान की थी, जिसका कब्जा प्रशासन ने अपने हाथ में ले लिया है।
DYSP तपनकुमार डोडिया ने बताया कि विरमगाम को शहर से जोड़ने वाले मार्ग को चौड़ा करने और कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए सुबह से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि सड़क चौड़ी होने के बाद विरमगाम शहर के प्रवेश द्वार पर वर्षों से बनी ट्रैफिक समस्या से राहत मिलेगी और लोगों का सफर अधिक सुगम होगा।

