यूपी के बिजनौर में सीएम योगी ने पाकिस्तान से विस्थापित 1645 परिवारों और पूर्व सैनिकों और लीजधारकों को भूमिधरी अधिकार पत्र वितरित किए। इसके तहत 50 पूर्व सैनिकों को भूमि का मालिकाना हक दिया गया।
डबल इंजन सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान, पुनर्वास, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 1, 2026
इस क्रम में आज महात्मा विदुर की पावन नगरी जनपद बिजनौर में पाकिस्तान से विस्थापित 1,645 परिवारों तथा पूर्व सैनिकों/लीजधारकों को भूमिधरी अधिकार पत्र… pic.twitter.com/6jxYBl4XcW
ये वह भूमि है, जिसकी वो हकदार हैं। इस दौरान लखविंदर कौर, मिल्खा सिंह समेत तमाम लोगों को पत्र दिए गए। माइग्रेंट और पाकिस्तान से आए लोगों को कानूनी अधिकार देने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के लाभार्थियों को आवंटन पत्र और चेक सौंपकर स्थानीय लोगों को बड़ी विकास योजनाओं को जोड़ेंगे।
इस भव्य आयोजन के दौरान सीएम योगी महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं ने जिस विदुर प्रेरणा कैफे का संचालन किया है, उसका उद्घाटन किया।
योगी सरकार पहले भी वंचित परिवारों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कई लोगों को मालिकाना हक देने का काम कर चुकी है। अप्रैल 2026 में लखीमपुर खीरी में बांग्लादेश से विस्थापित करीब 331 परिवारों को जमीन के मालिकाना हक का प्रमाण बाँटा गया था। इससे पहले नदियों के कटान वाले पूर्वी यूपी के 2350 परिवारों और 4356 थारू जनजाति के परिवार को भूमि अधिकार पत्र आवंटित किए

