केरल के तिरुवनंतपुरम से एक कट्टरपंथी मौलाना की काली करतूतों से जुड़ा शर्मनाक मामला सामने आया है। एक मदरसे के उस्ताद समीर असारी 12 से 14 साल की छात्राओं को अश्लील वीडियो भेज रहा था जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। जवाहर बीमापल्ली मुस्लिम जमात कमेटी से जुड़ा उस्ताद समीर असारी फिलहाल फरार है।
ऑर्गेनाइजर की रिपोर्ट के मुताबिक, समीर असारी ने ऑनलाइन मदरसा क्लास के लिए एक वॉट्सऐप ग्रुप बनाया था और उसमें 12-14 साल के बच्चों को जोड़ा था। इस ग्रुप में वह मदरसे की क्लास के साथ-साथ छात्राओं को अश्लील वीडियो भी भेज रहा था। आरोप है कि असारी ने लड़कियों को यौन शोषण के इरादे से मैसेज भी भेजे।
Madrasa teacher Sameer Asari of Jawahar Madrasa in Thiruvananthapuram, Kerala, created a WhatsApp group for "online classes" and sent pornographic videos and sexual messages to minor girls aged 12 to 14.
— Treeni (@treeni) June 4, 2026
He made direct sexual suggestions to the children.
Parents complained to… pic.twitter.com/2mPVWmznrc
रिपोर्ट के मुताबिक, मौलाना ने इन वीडियोज को भेज बच्चियों से पूछा था कि क्या वे मिल सकते हैं और जो वीडियो में दिख रहा है वो सब कर सकते हैं। इसके बाद छात्रों के माता-पिता ने ये मैसेज देखे और असारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शुरुआत में माता-पिता ने जमात कमेटी से शिकायत की लेकिन कमेटी ने शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया।
कई दिनों तक इंतजार के बाद भी जब असारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो परिवार ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया है और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। इस बीच असारी का एक भाषण भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह सोशल मीडिया के असर के बारे में चिंता जताते हुए बच्चों को चेता रहा है। वह कह रहा है कि इसके जरिए उनका शोषण किया जा सकता है।

