ब्राजील के साओ पाउलो राज्य में एडवेंचर एक्टिविटी के दौरान हुई एक दर्दनाक घटना ने सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहाँ 21 वर्षीय मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रीटास की बंजी जंप के दौरान मौत हो गई क्योंकि युवती को छलांग से पहले सुरक्षा रस्सी से जोड़ा ही नहीं गया था।
घटना लिमेइरा और कोर्डेइरोपोलिस शहरों के बीच स्थित लोकप्रिय ‘स्केलेटन ब्रिज’ पर हुई, जहाँ निजी एडवेंचर कंपनी द्वारा बंजी जंप गतिविधि संचालित की जा रही थी। इस जगह पर सरकार या किसी आधिकारिक संस्था की कोई निगरानी या सुरक्षा रेगुलेशन लागू नहीं था। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
JUST IN: 21-year-old dies after workers forget to attach safety rope and push her off 40-meter bridge in São Paulo’s Limeira, Brazil pic.twitter.com/ceqniPJkUs
— Rapid Report (@RapidReport2025) June 13, 2026
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, युवती ने इस अनुभव और उसकी रिकॉर्डिंग के लिए ‘एंट्रे कोर्डास’ नाम की प्राइवेट कंपनी को करीब 290 डॉलर (लगभग 24,500 रुपए) दिया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती से पहले अन्य प्रतिभागियों ने सुरक्षित तरीके से जंप की थी, लेकिन उसकी बारी आने पर क्रू ने जरूरी सुरक्षा जाँच नहीं की।
जैसे ही उसे नीचे छोड़ा गया, वहाँ मौजूद लोगों को एहसास हुआ कि सुरक्षा कॉर्ड उसके शरीर से जुड़ी ही नहीं थी। करीब 35 मीटर की ऊँचाई से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कंपनी से जुड़े 6 लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की जाँच कर रही है।

