रस्सी से बाँधकर बंगाल पुलिस ने निकाली जहाँगीर खान की ‘पुष्पागिरी’: हाफ पैंट में हाथ जोड़कर-कान पकड़कर माफी माँगता दिखा TMC नेता, देखें वीडियो

पश्चिम बंगाल के फालता में एक समय में अपने रसूख के कारण लोगों में डर भरने वाला TMC नेता जहाँगीर खान अब कान पकड़कर लोगों से माफी माँग रहा है। हाल में उसकी एक वीडियो सामने आई है जिसमें पुलिस उसे पकड़कर सड़क पर परेड करवा रही है और वो हाथ जोड़, सिर झुकाकर लोगों से माफी माँगता हुआ निकल रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर जगह-जगह वायरल है। वीडियो में उसे हाफ पैंट में, नंगे पैर, पुलिस के बीच चलता देखा जा सकता है।

बता दें कि इससे पहले 11 जून को भी पुलिस ने जहाँगीर की ऐसी ही परेड कराई थी। उस समय उसे सहरारारहट और आस-पास इलाकों में घुमाया गया था। उसने ऊपर सफेद टीशर्ट पहनी हुई थी। लोगों का कहना था कि परेड में न उसे पकड़ा गया और न ही उसने किसी से माफी माँगी। इसी के बाद अब जहाँगीर की दोबारा वीडियो सामने आई है।

याद दिला दें कि बंगाल में चुनाव के वक्त जहाँगीर खान अपने आपको पुष्पा बताता था और अभिषेक बनर्जी का करीबी होने के कारण खुला लोगों को धमकाता था। हालाँकि बाद में उसकी पुष्पागिरी तब निकली जब फालता की जनता ने अपना जवाब दिया। पुलिस ने उसे बॉर्डर से गिरफ्तार करने के बाद दूसरी बार उसकी परेड कराई है।