‘हम इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फेमस कपल’: जब G-7 के मंच पर प्रधानमंत्री मोदी से बोलीं इटली की PM मेलोनी, वायरल हो रहा Video

फ्रांस में आयोजित G-7 समिट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी एक बार फिर चर्चा में हैं। दोनों की चंद मिनटों की मुलाकात में हुई बातचीत की वीडियो काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने पीएम मोदी से कहा- “हम इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फेमस कपल हैं।”

यह बातचीत तब हुई जब G-7 के मंच पर सभी सात देशों के नेता ग्रुप फोटो के लिए इकट्ठा हुए। इस दौरान पीएम मोदी और इटली की पीएम मेलोनी ने एक दूसरे से गर्मजोशी से अभिवादन किया। मेलोनी ने पीएम मोदी से कहा, “आपसे दोबारा मिलकर अच्छा लगा।”

इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर चर्चिच ‘मेलोडी ट्रेंड’ का जिक्र किया, तब इटली की पीएम मेलोनी ने तुरंत जवाब दिया, “हाँ, हम इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा मशहूर कपल हैं।”

(फोटो साभार: Instagram-narendra modi)

दरअसल, यह उस समय की बात है जब मई 2025 में कई देशों की यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली पहुँचे थे। यहाँ पीएम मोदी ने भेंट स्वरूप मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी दी थी। पीएम मोदी ने मेलोनी को भेंट देते इंस्टाग्राम पर वीडियो भी शेयर किया था, जो खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो को अब तक 280 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 14 मिलियन से ज्यादा लाइक्स हैं।