पूर्व आतंकी और बाद में भारतीय सेना के मुखबिर बने मुश्ताक अहमद भट ने बड़ा खुलासा किया है। मु्श्ताक अहमद ने यूट्यूबर प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट में दावा किया कि फिल्म ‘धुरंधर’ में दिखाई गई खनानी ब्रदर्स की भारतीय करेंसी छापने वाली प्रिंटिग प्रेस असली है और एक समय पर वह उसका मालिक रह चुका है।
मुश्ताक अहमद ने पाकिस्तान से जुड़े आतंकी गतिविधियों, भारतीय सेना के साथ काम करने और तमाम अपने पुराने जीवन के किस्सों पर ‘प्रखर के प्रवचन‘ पॉडकास्ट में बात की है। इस दौरान अहमद भट ने धुरंधर फिल्म में दिखाई गई प्रिंटिंग प्रेस को असली बताते हुए कहा, “एक जमाने में मैं पेशावर वाली नोट छापने वाली खनानी ब्रदर्स की फैक्ट्री का मालिक था। फिल्म धुरंधर में दिखाई गई यह फैक्ट्री ISI ने पेशावर में बनाई थी। इसमें भारत की नकली करंसी छपती थीं। मैं उस फैक्ट्री में फाइनेंसर था।”
🚨 Shocking revelation from ex-terrorist Mushtaq Ahmad Bhat about the Khanani brothers:
— TEJASH 🚩 (@LoyleRohitFan) June 20, 2026
"I was the owner of the Indian currency printing machine factory of the Khanani brothers, which is shown in the Dhurandhar movie. I set up that factory, and half of the money came to me. I… pic.twitter.com/sI3gk6xalY
बता दें कि आदित्य धर की फिल्म धुरंधर में खनानी ब्रदर्स (जावेद और अल्ताफ खनानी) की फैक्ट्री दिखाई गई थी। फिल्म में दिखाया गया कि इस फैक्ट्री में भारत के ₹500 और ₹1000 के नकली नोट छापे जाते थे, जो अवैध तरीके से भारत पहुँचाए जाते थे।

