सिया ने मंगेतर केतन से शादी की शॉपिंग को लिए ₹1 करोड़, बिजनेस सेट करने के नाम पर बॉयफ्रेंड चेतन को दे दिए: मामला ठंडा होने के 3 साल बाद दोनों करने वाले थे शादी

महाराष्ट्र के पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में नई बात सामने आई है। पुलिस की जाँच में सामने आया कि आरोपित सिया गोयल ने अपने मंगेतर केतन से शादी की शॉपिंग के नाम पर ₹1 करोड़ लिए थे, जो कि सिया ने अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी को बिजनेस में उसकी मदद करने के लिए सौंप दिए।

पुलिस ने बताया कि केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश रचने से पहले सिया गोयल ने शादी की शॉपिंग के नाम पर ₹1 करोड़ लिए थे। लेकिन इस रकम को सिया ने शादी की शॉपिंग के लिए खर्च नहीं किया बल्कि इन पैसों को उसने अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी को उसके बिजनेस सेट करने के लिए दे दिए।

जाँचकर्ता ने दोनों के बीच पैसों के इस लेनदेन को जाँच में अहम सबूत माना है। यह भी सामने आया कि चेतन चौधऱी ने सिया से तीन साल माँगे थे, इन तीन सालों में चेतन चौधरी फाइनेंशियल स्टेबल होना चाहता था ताकि वह सिया के साथ आगे की जिंदगी बिता सके।

जाँच में यह भी पता लगा कि सिया और चेतन ने पुलिस को चकमा देने के लिए लंबी योजना बनाई थी। इस योजना के तहत सिया अग्रवाल को अगले तीन साल तक शादी नहीं करनी थी, जिससे बाकी लोगों को उसके मंगेतर केतन की मौत के तुरंत बाद उसके चेतन के साथ रिश्ते पर कोई शक न हो।

वहीं जब लोगों का ध्यान कम हो जाता औऱ मामला ठंडा पड़ जाता, साथ ही जब चेतन चौधरी आर्थिक रूप से स्थिर हो जाता तो वे दोनों शादी कर लेते।

बता दें कि यह मामला लव अफेयर का है। पुणे के बिजनेसमैन की बेटी सिया गोयल की उसके पिता के दोस्त बिजनेसमैन के बेटे केतन अग्रवाल से शादी तय हो गई थी। सोशल मीडिया पर सामने आए फोटो-वीडियो में दोनों के बीच अच्छा रिश्ता भी था। लेकिन सिया को चेतन से प्यार था इसीलिए केतन को मारने की प्लानिंग रची और लोहागढ़ फोर्ट से धक्का देकर मार डाला। इस मामले की जाँच में रोज नई परतें खुलकर सामने आ रही हैं।