उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार (30 जून 2026) को रामपुर पहुँचे। यहाँ सीएम योगी ने ₹690 करोड़ की लागत वाली 102 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि रामपुर में अन्याय राज खत्म हुआ है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लिए कहा, “रामभक्तों पर गोलियाँ चलाने वाले आस्था की बात कर रहे।”
जनपद रामपुर में ₹690 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न जनहितकारी परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में… https://t.co/PxRSFIezCJ
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 30, 2026
सीएम योगी ने रामपुर की सांस्कृतिक, धार्मिक और औद्योगिक पहचान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “जब भी मैं रामपुर आता हूँ तो यहाँ का मौसम एकदम शिमला जैसा हो जाता है। कल तक उमस भरी गर्मी और आज इतना शानदार और सुहावना मौसम.. ये रामपुर के विकास, यहाँ की पौराणिक स्थलों जिस धरती ने विरासत को… सनातन आस्था को… और भारत की आध्यात्मिक चेतना को एक नई ऊँचाईयाँ प्रदान किया है।”
उन्होंने कहा कि रामपुर की धरती भगवान महाकालेश्वर महादेव, ओम नागेश्वर महादेव, कोसी मंदिर और माँ बाला सुंदरी जैसे आस्था केंद्रों से समृद्ध है। सीएम योगी ने कहा कि जब वह रामपुर आते हैं तो विकास की योजनाएँ भी साथ लेकर आते हैं। इन परियोजनाओं से मिलक और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
सपा ने दलित-गरीबों की आवाज बंद की, अब रामपुर को मिली नई पहचान: CM योगी
जनता को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। सीएम ने कहा, “साल 2017 से पहले का रामपुर और आज का रामपुर, दोनों की तस्वीर जनता के सामने है। जब यहाँ पर गरीबों की जमीनों पर कब्जा होता था। जब रामपुर में वाल्मीकि समुदाय को उनकी जमीनों से जबरन वंचित कर दिया जाता था। सत्ता जब निरंकुश होती है तो अन्याय का प्रयाय बन जाती है और सपा सरकार में यहाँ के दलितों और गरीबों की आवाज को बंद करने का काम किया था।”
वर्ष 2017 के पहले रामपुर में गरीबों की जमीनों पर कब्जा होता था, वाल्मीकि समुदाय को जमीनों से जबरन वंचित कर दिया जाता था… pic.twitter.com/HJrtNuokSk
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 30, 2026
उन्होंने आगे कहा, “और जब भी सत्ता अन्यायी होती है तो जनता-जनार्दन उसको पलटकर रख देती है। रामपुर से जो संदेश निकला, वह पूरे उत्तर प्रदेश में पहुँचा और सपा की निरुंकशता पर जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से अंकुश लगाया।” मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उसी का परिणाम है कि रामपुर को नई पहचान मिली है।
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सपा को घेरा
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा विवाद पर सीएम योगी ने सपा को घेरते हुए कहा, “आज भगवान रामभक्ति की दुहाई कौन दे रहा है! 2017 के पहले जो जय श्रीराम बोलने पर लाठी मारते थे। 2017 के पहले जब उत्तर प्रदेश में रामभक्त कहता था कि ‘रामलला हम आएँगे, मंदिर वहीं बनाएँगे’ उन रामभक्तों पर जो गोली चलाते थे आज वो आस्था की वकालत करते दिखाई देते हैं।”

