झारखंड की राजधानी राँची में पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ओरमांझी इलाके में स्थित एक शऱाब बॉटलिंग प्लांट पर छापेमारी के दौरान लालू यादव की पार्टी राजद (RJD) के नेता और बिहार के पूर्व MLC सुबोध कुमार राय समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपितों को बुधवार (01 जुलाई 2026) शाम जेल भेज दिया गया है। छापेमारी में टीम ने प्लांट से 303 पेटी अवैध शराब जब्त की। जाँच में पता चला कि इन शराब की बोतलों पर उत्तर प्रदेश और दिल्ली के ब्रांड के लेबल लगाकर दूसरे राज्यों में बेचने की तैयारी थी। पुलिस को मौके से बड़ी मात्रा में शराब बनाने का सामान और अन्य सामग्री भी मिली है।
छापेमारी में किंगफिशर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बीयर- 70 पेटी (हर पेटी में 24 कैन थे), आफ्टर डार्क ब्लू- 218 पेटी (हर पेटी में 48 बोतलें थीं), 8 पीएम- 7 पेटी (हर पेटी में 48 बोतलें थीं),
रॉयल्सन गोल्ड व्हिस्की की 78 पेटी शराब जब्त की गईं।

