इरशाद ने विशाल बनकर फँसाया, फिर 2 हिंदू लड़कियों को बंधक बना धर्म परिवर्तन के लिए किया प्रताड़ित: मीट खाने और बच्चों की खतना का बनाया दबाव, कानपुर में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने इरशाद नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने खुद को विशाल बताकर हरदोई की रहने वाली हिंदू युवती अनुक्रति पांडे से शादी की, फिर उसकी असली पहचान सामने आने के बाद उसे बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन, जबरन मांस खाने और बच्चे का खतना कराने का दबाव बनाया। पुलिस ने फ्लैट पर छापा मारकर बंधक बनाई गईं दो हिंदू महिलाओं को मुक्त कराया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहली पीड़िता की इरशाद से करीब आठ वर्ष पहले सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान हुई थी। युवती का आरोप है कि आरोपित ने खुद को विशाल बताकर शादी की और बाद में अपनी असली पहचान छिपाने का सच सामने आने पर उसे लखनऊ और फिर कानपुर के पनकी स्थित फ्लैट में रखकर प्रताड़ित किया।

महिला का कहना है कि उसे पूजा-पाठ से रोका जाता था, विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी जाती थी।आरोप है कि इसी दौरान इरशाद ने एक अन्य हिंदू युवती से भी शादी कर ली और उसे अपनी बहन बताकर उसी फ्लैट में रखा।

पहली पीड़िता ने गुप्त रूप से हिंदू संगठन से संपर्क किया, जिसके बाद बजरंग दल की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस के अनुसार, दोनों महिलाओं की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर इरशाद को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जाँच जारी है।