मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार (9 जुलाई) को अयोध्या पहुँचे, जहाँ उन्होंने 432 करोड़ रुपए से अधिक की 217 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। CM योगी ने बीकापुर में जनसभा को आयोजित करते हुए पिछली सरकारों पर भी जमकर निशाना साधा।
राम मंदिर चंदा चोरी विवाद पर CM योगी ने कहा कि जो लोग आस्था की बात करते हैं, उन्होंने ही हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का काम किया था। मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि क्या ये राम विद्रोही कभी जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ कराएँगे।
हनुमानगढ़ी और राम मंदिर को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कॉन्ग्रेस और समाजवादी पार्टी ने हमेशा राम मंदिर निर्माण में बाधाएँ खड़ी कीं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों ने भगवान राम के अस्तित्व पर भी सवाल उठाए, रामभक्तों पर गोलियाँ चलवाईं और अयोध्या की पहचान को संकट में डालने का काम किया। CM योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार आने के बाद भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ और इसे कोई रोक नहीं पाया।
CM योगी ने हनुमानगढ़ी का जिक्र करते हुए कहा कि पुरानी सरकारों ने मंदिर की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का काम किया था, वे आज आस्था की राजनीति कर रहे हैं। उनके अनुसार जनता को यह समझना चाहिए कि किसने अयोध्या के सम्मान के लिए काम किया और किसने उसका विरोध किया।
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोगों ने मंदिर निर्माण में बाधा खड़ी की। इन लोगों ने प्रभु श्री राम पर प्रश्न खड़ा करने का प्रयास किया, रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 10, 2026
वहीं, डबल इंजन की सरकार आई तो प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो गया… pic.twitter.com/am4JbFtyXy
अयोध्या के विकास कार्यों का किया जिक्र
CM योगी ने कहा कि 2017 से पहले अयोध्या उपेक्षित थी। यहाँ सड़क, बिजली और बुनियादी सुविधाओं की कमी थी, लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम और पवनसुत हनुमान के आशीर्वाद से अयोध्या लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रही है।
उन्होंने बताया कि आज महर्षि वाल्मीकि के नाम पर बना अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के प्रमुख शहरों से जुड़ चुका है। CM के मुताबिक, समाजवादी पार्टी ने एयरपोर्ट निर्माण का विरोध किया था और लोगों को गुमराह करने की कोशिश की थी।
निषादराज, श्रृंगवेरपुर और सांस्कृतिक विरासत का किया उल्लेख
मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में निषादराज गुह के नाम पर रैन बसेरा बनाया गया है। इसके अलावा श्रृंगवेरपुर में भगवान राम और निषादराज के मिलन की भव्य प्रतिमा भी स्थापित कराई गई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पहले इन स्थलों की अनदेखी की गई और कई जगहों पर वक्फ के नाम पर कब्जे कराने की कोशिश हुई, जबकि उनकी सरकार ने सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने का काम किया।
CM योगी ने कहा कि अयोध्या अब केवल धार्मिक नगरी नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में विकसित हो रही है।

