दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन कर रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) का आंदोलन अब पूरी तरह उग्र और हिंसक हो चुका है। मंगलवार (21 जुलाई) देर शाम जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस टीमों पर पथराव हुआ।
इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ Videos वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रदर्शनकारी के रूप में उग्र उपद्रवियों ने RAF के एक जवान को लात मारकर जमीन पर गिराते और मॉब लिंचिंग करते दिखाई दे रहे हैं।
वहीं, एक अन्य Viral Video में दावा किया जा रहा है कि CJP के उग्र प्रदर्शनकारियों ने कनॉट प्लेस स्थित ऐतिहासिक और प्राचीन हनुमान मंदिर पर भी पथराव किया है।
Cockroach Janta Party protesters also did stone pelting at Prachin Hanuman Mandir in Connaught Place Yesterday.
— Jinesh Choraria (@Jinesh_Choraria) July 21, 2026
This is one of the oldest and most visited temples in Delhi. pic.twitter.com/a0KIU33gCf
RAF जवान की मॉब लिंचिंग का Video
भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए इस हिंसा की कड़े शब्दों में निंदा की है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक उपद्रवी RAF जवान को पैर से मारता है, जिससे जवान जमीन पर गिर जाता है। इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शकारियों के रूप में गुंडें उस जवान को घेर लेते है और उस पर जानलेवा हमला करते हैं।
अमित मालवीय ने लिखा कि यह कोई शांतिपूर्ण प्रदर्शन का तरीका नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह से अराजकता है। आयोजक अपने समर्थकों को संभालने में पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं। राजनीतिक दल अपने मोहरों के जरिए सड़कों पर गुंडागर्दी फैला रहे हैं। इससे आम नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों की जान को भारी खतरा पैदा हो गया है।
Another video of the incident provides an even clearer picture of the violence.
— Amit Malviya (@amitmalviya) July 21, 2026
It shows a rioter kicking the RAF personnel, causing him to fall to the ground. Once he is down, the mob surrounds him and assaults him.
This is not the conduct of a peaceful protest. It is… pic.twitter.com/zcWU9Zz3wO
इसके बाद उपद्रवियों ने पुलिस और RAF के ‘वज्र वाहन’ को घेर लिया और उस पर जमकर पथराव किया। दिल्ली पुलिस ने RAF अधिकारी पर किए गए हमले के मामले में कई अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
एक और वीडियो में घटनास्थल के पास कई निहंगों को हाथ में तलवार लेकर घूमते हुए देखा गया। जब पुलिस और सुरक्षा बल स्थिति को काबू में करने की कोशिश कर रहे थे, तब निहंगों का समूह तलवार लहराते हुए लोगों में डर पैदा कर रहा था।
Protest visuals show armed Nihang Sikhs & others confronting police & RAF personnel with swords. #DelhiProtest #NihangSikhs #JantarMantar pic.twitter.com/Be2EUKMtWH
— 7 NEWS (@NewsSportzz) July 21, 2026
जंतर-मंतर पर पुलिस पर पथराव
मंगलवार (21 जुलाई) देर शाम जंतर-मंतर पर माहौल और ज्यादा उग्र हो गया। कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों ने बिना किसी उकसावे के पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी थी। अचानक हुए इस पथराव से इलाके में भगदड़ मच गई।
हालात बिगड़ते देख दिल्ली पुलिस ने बिना देरी किए स्थिति को संभाला। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने और कानून हाथ में न लेने की सख्त अपील की। इसके बाद पूरे इलाके को खाली कराया गया और पूरे जंतर-मंतर परिसर में भारी पुलिस बल और सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए।
उग्र प्रदर्शन के बाद उपद्रवियों पर FIR
इससे पहले सोमवार (20 जुलाई) को कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संसद का घेराव करने के नाम पर भारी उपद्रव किया था। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान पुलिस ने उपद्रवियों को रोकने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े थे। इस हिंसक घटना में कुल 178 लोग घायल हुए थे, जिनमें 118 पुलिसकर्मी और करीब 60 प्रदर्शनकारी शामिल हैं।
मंगलवार (21 जुलाई) को दिल्ली पुलिस ने इस पूरी घटना पर बेहद कड़ा रुख अपनाया। पुलिस ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने, हिंसा और अवैध गतिविधियों के आरोप में 4 अलग-अलग FIR दर्ज की। पुलिस अब Viral Video और CCTV फुटेज खंगाल कर उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है।

