खुद है गैंगस्टर, बीवी है AAP की पार्षद: पढ़ें CJP के प्रदर्शन में नजर आए हाजी अफजाल का पूरा चिट्ठा, ‘मोदी मुर्दाबाद’ की नारेबाजी करते हुए वीडियो भी वायरल

छात्रों के आंदोलन के रूप में शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का अभियान अब छात्रों तक नहीं रहा है। इस आंदोलन में गैंगस्टर के भी चेहरे सामने आए हैं। 20 जुलाई 2026 को CJP के संसद मार्च में नॉर्थईस्ट दिल्ली के सीलमपुर का गैंगस्टर हाजी अफजाल भी अपने साथ भारी संख्या में लोगों को लेकर प्रदर्शन में पहुँचा था। अफजाल ने प्रदर्शन में ‘बीजेपी मुर्दाबाद’, ‘मोदी मुर्दाबाद’ और ‘जब-जब मोदी डरता है पुलिस को आगे करता है’ जैसे भड़काऊ नारे लगाए।

हाजी अफजाल के छात्रों के प्रदर्शन में भड़काऊ नारे लगाने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई लोग प्रदर्शन के नाम पर हुई हिंसा के चेहरे की तरह देख रहे हैं। वहीं हाजी अफजाल के बारे में बात करें तो उसकी बीवी हज्जन शकीला आम आदमी पार्टी (AAP) से नगर निगम पार्षद हैं।

वहीं हाजी अफजाल का खुद को रिकॉर्ड खंगालें तो वह हिस्ट्रीशीटर है और जेल भी जा चुका है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, हाजी अफजाल के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, आर्म्स एक्ट, मारपीट, DPDP एक्ट से लेकर MCOCA तक कुल 26 आपराधिक मामला दर्ज हैं।

साल 2013 में MCOCA एक्ट के तहत वह दोषी ठहराया गया था। इस मामले में कोर्ट ने उसे 6 साल की सजा भी सुनाई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20 जुलाई को CJP के प्रदर्शन में भड़की हिंसा में हाजी अफजाल और उसके लोग भी शामिल थे। बता दें कि CJP के प्रदर्शन में छात्र शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे को लेकर संसद मार्च कर रहे थे। लेकिन प्रदर्शन में कुछ अराजक तत्वों ने अचानक हिंसा शुरू कर दी थी। ऐसे लोगों ने बैरिकेडिंग तोड़े, पुलिस पर पत्थर बरसाए और यहाँ तक की हिंसक भीड़ ने पुलिसकर्मियों को खदेड़ा भी। इन हमलों की वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

इसके अलावा दिल्ली पुलिस भी हमले की पुष्टि कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन में तलवारे और डंडे लहराए जा रहे हैं। लगातार तीसरे दिन भी बुधवार (22 जुलाई 2026) को पुलिस पर हमला हुआ, जिसमें 5 पुलिसकर्मी घायल भी हुए। गुरुवार (23 जुलाई 2026) को CJP के इस हिंसक प्रदर्शन का चौथा दिन है, लेकिन भीड़ अब भी बेकाबू है। हालाँकि, मौके पर भारी सुरक्षाबल भी तैनात है।