Homeराजनीति2 महीने में दूसरी बार अजित पवार ने ली उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ, गठबंधन...

2 महीने में दूसरी बार अजित पवार ने ली उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ, गठबंधन के छोटे दलों में नाराजगी

एनसीपी प्रमुख शरद पवार के भतीजे और बारामती से विधायक अजित पवार ने दो महीने के भीतर दूसरी बार आज उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं, पूर्व सीएम अशोक चव्हाण और कॉन्ग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार भी मंत्री बने।

महाराष्ट्र की राजनीति में चले लंबे नाटक के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार के भतीजे और बारामती से विधायक अजित पवार ने दो महीने के भीतर दूसरी बार आज उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं, पूर्व सीएम अशोक चव्हाण और कॉन्ग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार भी मंत्री बने। इसके अलावा बता दें कि मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे को भी बतौर अहम पद मिलने की पूरी उम्मीद है।

इससे पहले 28 नवंबर को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ शिवसेना, कॉन्ग्रेस और राष्ट्रवादी कॉन्ग्रेस के 2-2 मंत्रियों ने शपथ ली थी।

बता दें कि कैबिनेट में नए मंत्रियों के शामिल होने के बाद विभागों में बदलाव हो सकता है। फिलहाल, अब तक गृह और उद्योग विभाग शिवसेना के पास हैं। वित्त और ग्रामीण विकास विभाग NCP को दिए गए हैं। जबकि कॉन्ग्रेस के पास राजस्व, पीडब्ल्यूडी और ऊर्जा मंत्रालय हैं।

उल्लेखनीय है कि अभी तक मंत्रिमंडल विस्तार में छोटे दलों को जगह मिलने की बात सामने नहीं आई है। जिससे गठबंधन में शामिल छोटे दलों में नाराजगी है। महा विकास अघाड़ी में स्वाभिमानी शेतकरी संगठन, शेकाप, समाजवादी पार्टी, सीपीएम, बहुजन विकास अघाड़ी, प्रहार और जोगेंद्र कवाडे की रिपल्बिकन पार्टी शामिल है।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले छोटे दलों के साथ कोई बातचीत नहीं की गई। इससे यह दल खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। हालाँकि, पहले खबर थी कि शेकाप के जयंत पाटिल, प्रहार के बच्चू कडू और जोगेंद्र कवाडे मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। इनमें सपा के अबू आसिम आजमी का नाम भी शामिल था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग से बनाई दूरी, CJP में फूट के बाद क्या अब आंदोलन की उलटी गिनती हो...

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग पर छात्र आंदोलन बंटता हुआ दिख रहा है। जहाँ सोनम वांगचुक ने इसे अपनी शर्तों में तरजीह नहीं दी है वहीँ सीजेपी की यह पहली शर्त है।

रवीश कुमार तुम ही पत्रकारों की पिटाई के जिम्मेदार हो, खुद ‘गोदी’ में बैठ करते रहे पत्रकारिता… अब चला रहे ‘गोदी मीडिया’ वाला प्रोपेगेंडा

रवीश कुमार की मौकापरस्ती सिर्फ एक व्यक्ति का पतन नहीं है, बल्कि यह उस विचार का पतन है जो खुद को 'पत्रकार' कहकर जनता को गुमराह करता रहा है।
- विज्ञापन -