Homeविविध विषयअन्यHow's The Khauf: पाकिस्तान ने LoC के पास आतंकियों के लॉन्च पैड्स कराए खाली

How’s The Khauf: पाकिस्तान ने LoC के पास आतंकियों के लॉन्च पैड्स कराए खाली

कश्मीर में टॉप इंटेलिजेंस ने बताया कि सरहद के दोनों ओर तनाव जारी है, लेकिन किसी तरह की तैनाती नहीं की गई है। फिलहाल नियंत्रण रेखा के पार बने आतंकियों के लॉन्च पैड्स पर कोई स्ट्राइक करने का लक्ष्य नहीं है।

पुलवामा हमले के बाद भारत के कड़े रुख़ से पाकिस्तान डर गया है। सर्जिकल स्ट्राइक + के डर से उसने नियंत्रण रेखा (LoC) के पास लॉन्च पैड्स से अपने आतंकवादियों को सेना के शिविरों में स्थानांतरित करना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ कड़ा रवैया अपनाते हुए कहा था कि जैश-ए-मोहम्मद के इस आत्मघाती हमले का जवाब देने के लिए सैन्य बलों को पूरी छूट दे दी गई है।

ख़बरों के अनुसार, कश्मीर में टॉप इंटेलिजेंस ने बताया है कि सरहद के दोनों ओर तनाव जारी है लेकिन किसी तरह की तैनाती नहीं की गई है और फिलहाल नियंत्रण रेखा के पार बने आतंकियों के लॉन्च पैड्स पर कोई स्ट्राइक करने का लक्ष्य नहीं है। एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि ऐसे में भारतीय सेना के पास पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई करने का विकल्प बचता है लेकिन उससे तनाव और भी बढ़ सकता है।

बता दें कि पाकिस्तान ने इस साल अपने विंटर पोस्ट्स को खाली नहीं कराया है इसलिए माना जा रहा है कि वह आतंकवादी हमलों के जवाब में कार्रवाई की संभावना मान रहा है। सूत्रों के मुताबिक कम से कम 50-60 विंटर पोस्ट, जो इस वक्त तक खाली करा लिए जाते थे, फिलहाल वहाँ पाकिस्तानी सैनिक तैनात हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -