Homeदेश-समाजरतन लाल की हत्या से बस थोड़ी देर पहले का विडियो, बुरके-टोपी वालों की...

रतन लाल की हत्या से बस थोड़ी देर पहले का विडियो, बुरके-टोपी वालों की भीड़ ने तोड़ डाला था CCTV कैमरा

विडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से भीड़ ने आकर सबसे पहले वहाँ पर CCTV कैमरा को तोड़ा।

नागरिकता कानून (CAA) के समर्थकों और विरोधियों के बीच हुई हिंसा के दौरान जान गँवाने वाले दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल को जिस जगह पर पत्थरबाजों ने घेर कर मारा था, वहाँ का एक विडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

इस विडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से भीड़ ने आकर सबसे पहले वहाँ पर CCTV कैमरा को तोड़ा। बता दें कि फरवरी 24, 2020 को पत्थरबाजी के दौरान हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल की जान चली गई थी।

ट्विटर यूजर @pokershash ने एक विडियो शेयर करते हुए लिखा है- “यही वो जगह है, जहाँ हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल का बलिदान हुआ था। यही वो जगह है, जहाँ बुरका और टोपी पहने हुए हजारों की भीड़ ने दिल्ली पुलिस पर हमला किया। देखिए, किस तरह से उन्होंने पुलिस पर हमला करने से पहले CCTV कैमरा को तोड़ दिया। यहाँ तक कि इसके बाद उन्होंने जश्न भी मनाया। #AntiHinduRiot।”

विडियो बना रहे व्यक्ति को कहते हुए सुना जा सकता है कि मास्क लगाकर वो लोग CCTV कैमरा तोड़ रहे हैं।

दिल्ली हिंसा में मारे गए राजस्थान में सीकर जिले के रहने वाले हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल को केंद्र सरकार ने शहीद का दर्जा दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारत दौरे से ठीक पहले दिल्ली में भड़के इन दंगों में कई लोगों को अपनी जान गँवानी पड़ी, जिनमें से हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल भी एक हैं।

रतन लाल के अलावा आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की भी निर्ममता से चार सौ बार चाकू गोदकर हत्या की गई। उनकी लाश अगले दिन एक नाले से बरामद हुई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

किसी को बेल मिली तो घर नहीं जा सका, कोई अब तक जेल में… संसद की सुरक्षा में सेंधमारी को सामान्य बनाना चाह रहे...

हर पीढ़ी में ऐसे युवा होते हैं जो व्यवस्था बदलना चाहते हैं। लेकिन ये भी समझना जरूरी है कि व्यवस्था बदलने और कानून तोड़ने में अंतर होता है।

PM की हत्या की साजिश, संसद में घुसने का प्रयास और पुलिस पर पथराव: Insta रील से इतर समझें ‘कॉकरोचों’ का एजेंडा, कैसे ठगे...

एकतरफा नैरेटिव को ध्वस्त करने वाली CJP प्रदर्शन यह दूसरी तस्वीरें भी दिखें, जिनमें हिंसक भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, 'मोदी-बीजेपी मुर्दाबाद' के नारे लगाकर असल छात्रों को बरगलाया।
- विज्ञापन -