Homeबड़ी ख़बरकुछ ही घंटों में पकड़ा गया जम्मू में ग्रेनेड से हमला करने वाला आतंकी...

कुछ ही घंटों में पकड़ा गया जम्मू में ग्रेनेड से हमला करने वाला आतंकी यासिर अरहान

पुलिस द्वारा की गई जाँच पड़ताल में यह सामने आया है कि ग्रेनेड फेंकने वाले व्यक्ति का नाम यासिर अरहान है और वह कुलगाम (साउथ कश्मीर) का रहने वाला है।

जम्मू के बस स्टैंड पर आज आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और 30 लोग घायल हो गए। दरअसल आज सुबह जम्मू में बस स्टैंड पर सुबह करीब 11 बजे के बाद एक बस के पास अचानक ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट के वक्त बस स्टैंड पर खासी भीड़ थी। जम्मू के आईजी पुलिस एमके सिन्हा के मुताबिक बस पर एक ग्रेनेड फेंका गया जो बस के ठीक नीचे जाकर गिरा जिससे ये ब्लास्ट हुआ और बस में बैठे हुए और आस-पास खड़े लोग इस हमले में घायल हो गये।

घायलों को बख्शीनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान 17 साल के मोहम्मद शारिक के रूप में हुई है जो अहतमाल, हरिद्वार (उत्तराखंड) का रहने वाला था। इस बीच पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्धों की धरपकड़ शुरू कर दी। ताज़ा जानकारी के अनुसार पुलिस ने 10 संदिग्धों की हिरासत में लिया था जिनसे पूछताछ की गई।

पुलिस द्वारा की गई जाँच पड़ताल में यह सामने आया है कि ग्रेनेड फेंकने वाले व्यक्ति का नाम यासिर अरहान है और वह कुलगाम का रहने वाला है। वारदात को अंजाम देने के बाद यासिर भाग रहा था जब जम्मू कश्मीर पुलिस ने उसे धर दबोचा।

जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह के अनुसार कुछ घंटों में ही यासिर अरहान को पुलिस ने पकड़ लिया।

पुलिस को शक है कि यह धमाका जैश ए मोहम्मद के आतंकियों ने करवाया है। रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने सुबह ही आश्वासन दिया था कि मामले की त्वरित जाँच के आदेश दे दिए गए हैं और सुरक्षा बलों को आवश्यक कार्रवाई के लिए खुली छूट प्रदान की गई है। पुलिस के तुरंत हरकत में आने के कारण बम फेंकने वाले व्यक्ति को भागने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कॉन्ग्रेस ने अडानी पर किया वार, चीन को पहुँचा सीधा फायदा: केन्या सरकार ने नैरोबी एयरपोर्ट का टेंडर बदला, चीनी कंपनी को 50% महंगे...

केन्या के नैरोबी एयरपोर्ट विस्तार प्रोजेक्ट में अडानी की जगह चीनी कंपनी को ठेका मिलने से आर्थिक और राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। इन सबमें चीन का नाम क्यों आ रहा है... आइए जानें

एक दीपक जलाने पर इस्लामी कट्टरपंथियों ने मचा दिया बवाल… केरल के निलाविलक्कु विवाद से क्या समझे आप? क्या सेक्युलर होने का ठेका सिर्फ...

फातिमा तहिलिया विवाद के बाद फिर उठे सवाल- जब दूसरे समुदाय अपनी धार्मिक सीमाएँ तय करते हैं, तो समायोजन की उम्मीद सिर्फ हिंदुओं से क्यों?
- विज्ञापन -