HomeराजनीतिSP-BSP रैली में घुसा सांड, मायावती ने कहा BJP ने ही भेजा होगा

SP-BSP रैली में घुसा सांड, मायावती ने कहा BJP ने ही भेजा होगा

"अब तो बीजेपी के जो आवारा जानवर हैं, हमारी चुनावी जनसभा में उनको छोड़े जा रहे हैं। कल कन्नौज में हमारी जनसभा थी वहाँ हमारे आने से पहले बीजेपी के लोगों ने ऐसा लगता है शरारत के तहत वहाँ पर आवारा जानवरों को भेजा।"

सपा-बसपा गठबंधन जबसे हुआ है, मायावती और अखिलेश यादव को आए दिन किसी न किसी मुश्किल में पड़ते देखा जा सकता है। लेकिन हालिया परेशानी किसी इंसान को लेकर नहीं, बल्कि एक ‘मनचले’ सांड के कारण पैदा हुई है।

इन दिनों उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक सांड घुस आया है, जो चर्चा और हंसी-मजाक का विषय बन गया है।
अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के चुनाव क्षेत्र कन्नौज में बृहस्पतिवार (अप्रैल 25, 2019) को आयोजित सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन की रैली में एक सांड ने जमकर आतंक मचाया था। इस पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने बीजेपी पर कटाक्ष भी किया है। कन्नौज में अखिलेश यादव और मायावती, दोनों चुनाव प्रचार के लिए आने वाले थे। लेकिन सांड के खलल डालने से, उनकी रैली आधे घंटे लेट में शुरू हुई।

रैली के दौरान एक सांड के आ जाने से पूरी रैली में आफरा तफरी मच गई थी। सांड ने इस कदर आतंक मचाया कि अखिलेश और मायावती के हेलीकॉप्टर भी नीचे नहीं उतर पाए। बताया जा रहा है कि पुलिस के साथ कार्यकर्ता और फायर ब्रिगेड की आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांड पर काबू पाया जा सका। इसके बाद उनकी रैली शुरू हो पाई।

सांड के आने और आतंक मचाने की घटना को मायावती ने बीजेपी की साजिश बताया। इस प्रकरण को लेकर शुक्रवार (अप्रैल 26, 2019) को उरई की एक जनसभा में मायावती ने बीजेपी पर वार किया। उन्होंने कहा, “अब तो बीजेपी के जो आवारा जानवर हैं, हमारी चुनावी जनसभा में उनको छोड़े जा रहे हैं। कल कन्नौज में हमारी जनसभा थी वहाँ हमारे आने से पहले बीजेपी के लोगों ने ऐसा लगता है शरारत के तहत वहाँ पर आवारा जानवरों को भेजा।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -