Homeदेश-समाज'गरीब हूँ, परेशानी है...' - 15 साल की लड़की ने दिया 75 तोला सोना,...

‘गरीब हूँ, परेशानी है…’ – 15 साल की लड़की ने दिया 75 तोला सोना, सोशल मीडिया फ्रेंड शिबीन और उसकी माँ शाजिला गिरफ्तार

पुलिस ने शिबीन को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी माँ शाजिला को भी। क्यों? क्योंकि माँ की ही मदद से शिबीन ने लड़की द्वारा दिए गए सोने को बेचा था और उन पैसों से घर की मरम्मत करवाई थी। 10 लाख रुपए बच भी गए थे।

10वीं क्लास की लड़की है। उम्र मात्र 15 साल। शिबीन नाम का एक शख्स सोशल मीडिया पर उससे दोस्ती करता है। अपनी गरीबी का रोना रोता है। लड़की पिघल जाती है। घर से सोना निकाल कर शिबीन को दे देती है। अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मामला केरल का है। जिस नाबालिग लड़की के साथ ठगी की गई है, उसकी माँ ने पुलिस को सारी जानकारी दी। पीड़िता की माँ ने घर से 75 तोला सोना गायब होने के बारे में पुलिस को बताया।

तिरुवनंतपुरम पुलिस की छानबीन में पता चला कि पीड़ित लड़की के घर में बिस्तर के नीचे एक डब्बे में सोना रखा हुआ था। सोशल मीडिया दोस्त की गरीबी पर तरस आकर नाबालिग लड़की ने इसी डिब्बे से सोना निकाल कर शिबीन को दिया था।

पुलिस ने शिबीन को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी माँ का नाम शाजिला है, वो भी अरेस्ट कर ली गई है। क्यों? क्योंकि माँ की ही मदद से शिबीन ने लड़की द्वारा दिए गए सोने को बेचा था और उन पैसों से घर की मरम्मत करवाई थी। 10 लाख रुपए बच भी गए थे। बचे पैसों को माँ-बेटे मजे में घर में रखे हुए थे। पुलिस ने इन पैसों को भी बरामद कर लिया है।

शिबीन नाम के जिस लड़के ने ‘गरीब’ बन कर सोना मँगवाया, वो हालाँकि पुलिस को 27 तोला सोना की ही बात कर रहा है। कहानी में थोड़ा ट्विस्ट भी है। पीड़ित लड़की का कहना है कि इंस्टाग्राम पर मिले एक और लड़के को उसने सोना दिया था। उस लड़के ने सोना मिलते ही पीड़ित लड़की को ब्लॉक कर दिया था।

केरल में सोने की वर्तमान कीमत 44,000/ग्राम से लेकर 48,000/ग्राम तक है। एक तोला सोना 11.66 ग्राम का होता है। कीमत का अंदाजा आप खुद लगा लीजिए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

प्रेस फ्रीडम का पीटता है ढोल, लेकिन जर्नलिस्ट की कब्रगाह बना पाकिस्तान: बलूचिस्तान में 42 पत्रकारों की मौत, POK में जुल्म दिखाने पर मीडिया...

पाकिस्तान का प्रेस फ्रीडम क्या दिखाता है? वहाँ के पत्रकारों की हत्या, सच्चाई बोलने पर पाबंदी और विदेशी मीडिया के लिए अपने अनुसार बनाए गए नियम।

कैसी दोगलई है रवीश कुमार? CJP से लेकर ईरान-गाजा पर स्टूडियो में बैठकर चलाई जुबान, झारखंड पेपर लीक पर बोलना पड़ा तो कहा- हम...

रवीश कुमार अपना प्रोपेगेंडा चमकाने से बाज तो आएँगे नहीं, 1 हफ्ते बाद झारखंड पेपर लीक मुद्दे की याद आई, उसमें भी मोदी सरकार की गलती बता रहे।
- विज्ञापन -