Homeदेश-समाजभागवत ने सैनिकों की शहादत पर, तो भैय्या जी जोशी ने राम मंदिर पर...

भागवत ने सैनिकों की शहादत पर, तो भैय्या जी जोशी ने राम मंदिर पर सरकार को घेरा

भैय्या जी जोशी ने कुंभ मेले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अयोध्या के राम मंदिर निर्माण का मुद्दा उठाया और कहा कि अब राम मंदिर 2025 में बनेगा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत वर्तमान सरकार से कुछ ख़फ़ा नज़र आ रहे हैं। इस नाराज़गी का कारण सीमा पर शहीद हो रहे वो जवान हैं जो बिना युद्ध के अपनी जान गँवा रहे हैं। मोहन भागवत का कहना है कि फ़िलहाल देश में कोई युद्ध नहीं हो रहा है तो फिर सरहद पर सैनिकों का शहीद होना देश के लिए हानिकारक है। इसका सीधा मतलब है कि कहीं तो कुछ गड़बड़ है।

उन्होंने कहा कि सैनिकों का शहीद होना तब जायज़ था जब देश आज़ाद नहीं हुआ था। अब भारत देश एक आज़ाद देश है जिसका अपना एक वजूद है। भारत का शौर्य अपनी अनेकों गाथाएँ लिख चुका है। इन सकारात्मक परिस्थितियों में किसी युद्ध की कोई भनक नहीं है फिर सरहद पर शहीद हो रहे जवान किसकी भेंट चढ़ रहे हैं।

इसके अलावा उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि आज़ादी के बाद यदि देश में युद्ध जैसी संभावना उत्पन्न होती तो सैनिकों का शहीद होना समझ में आता है, लेकिन ऐसा न होने पर सैनिकों का बेवजह शहीद होना गंभीर विषय है।

अगर देश को प्रगति की राह पर ले जाना है तो हर देशवासी को अपनी सोच को विस्तार रूप देना और देश के लिए जीना सीखना होगा। सैनिकों के बलिदान पर अपना भाव व्यक्त करते हुए संघ प्रमुख ने कहा कि वे (सैनिक) देश को सुरक्षित रखने के लिए युद्ध में दुश्मन देश से कड़ा लोहा लेते हैं और अपनी जान गँवाने से जुड़ा हर ख़तरा मोल लेते हैं। भारतीय सेना किसी भी हालात में कभी पीछे नहीं हटती।

सैनिकों के अमूल्य बलिदान को व्यर्थ न जाने दें बल्कि कोशिश करें कि उस परिवार के सदस्यों की मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाएँ। समाज को इसी दिशा में आगे बढ़ना चाहिए कि वो देश में अच्छे व्यवहार का परिचय दे सके। इसके अलावा उन्होंने देश में बेरोज़गारी और महँगाई जैसे मुद्दे पर भी सरकार को घेरा।

वहीं बीजेपी को घेरने में सरकार्यवाहक भैय्या जी जोशी भी पीछे नहीं रहे। कुंभ मेले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर निर्माण का मुद्दा उठाया और कहा कि अब राम मंदिर 2025 में बनेगा। हालाँकि बाद में उन्होंने अपने तंज भरे शब्दों का सुर बदलते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि 2025 तक राम मंदिर बन जाए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

प्रेस फ्रीडम का पीटता है ढोल, लेकिन जर्नलिस्ट की कब्रगाह बना पाकिस्तान: बलूचिस्तान में 42 पत्रकारों की मौत, POK में जुल्म दिखाने पर मीडिया...

पाकिस्तान का प्रेस फ्रीडम क्या दिखाता है? वहाँ के पत्रकारों की हत्या, सच्चाई बोलने पर पाबंदी और विदेशी मीडिया के लिए अपने अनुसार बनाए गए नियम।

कैसी दोगलई है रवीश कुमार? CJP से लेकर ईरान-गाजा पर स्टूडियो में बैठकर चलाई जुबान, झारखंड पेपर लीक पर बोलना पड़ा तो कहा- हम...

रवीश कुमार अपना प्रोपेगेंडा चमकाने से बाज तो आएँगे नहीं, 1 हफ्ते बाद झारखंड पेपर लीक मुद्दे की याद आई, उसमें भी मोदी सरकार की गलती बता रहे।
- विज्ञापन -