Homeदेश-समाजमाथे पर टीका, ॐ नमः शिवाय का जाप... ये हैं केरल के राज्यपाल आरिफ...

माथे पर टीका, ॐ नमः शिवाय का जाप… ये हैं केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में की आरती

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सुबह 7.30 बजे मंदिर पहुँचे। पूजा-पाठ के बाद उन्होंने कहा, "देश संकटकाल से गुजर रहा है। मैंने देश की प्रगति और कल्याण की प्रार्थना की। भगवान करे दुनिया फिर से विकास के पथ पर तेजी से बढ़े। विश्व कोरोना के संकट से मुक्त हो।"

केरल (Kerala) के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammad khan) ने शनिवार (8 जनवरी 2022) को मध्य प्रदेश के उज्जैन (Ujjain) स्थित महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करते हुए ज्योतिर्लिंग की आरती में भी हिस्सा लिया और भगवान की आरती भी की। उन्होंने माथे पर टीका आदि लगवा कर पूरे विधि विधान से महादेव की पूजा की।

इस दौरान उनके गले में माला दिखी। वो भगवान शिव की चौखट के आगे काफी देर तक हाथ जोड़ कर बैठे रहे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सुबह 7.30 बजे मंदिर पहुँचे। पूजा-पाठ के बाद उन्होंने कहा, “देश संकटकाल से गुजर रहा है। मैंने देश की प्रगति और कल्याण की प्रार्थना की। भगवान करे दुनिया फिर से विकास के पथ पर तेजी से बढ़े। विश्व कोरोना के संकट से मुक्त हो।”

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एक दिन पहले ही उज्जैन पहुँच गए थे। शुक्रवार को वो देवास रोड स्थित सर्किट हाउस में रुके थे। मंदिर में आरती के बाद SDM गोविन्द दुबे ने अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शॉल, श्रीफल और महाकाल मंदिर का प्रसाद देकर उन्हें सम्मानित किया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -