Homeदेश-समाजमेरठ के सोतीगंज में कुख्यात कबाड़ी शाकिब की 3 करोड़ की संपत्ति जब्त: यूपी...

मेरठ के सोतीगंज में कुख्यात कबाड़ी शाकिब की 3 करोड़ की संपत्ति जब्त: यूपी पुलिस को 9 गाड़ियाँ और 6 घर मिले

शाकिब उर्फ गद्दू पेशेवर अपराधी है। उस पर दस मुकदमे पहले से दर्ज हैं। एक मामला उस पर पुलिस के ऊपर फायरिंग का भी दर्ज है। आरोपित गाड़ी की सीट काटने से लेकर कई गोरखधंधे में शामिल रहा है।

उत्तर प्रदेश में मेरठ (Meerut) के सोतीगंज (Sotiganj) इलाके से एक और कुख्यात कबाड़ी वाला धरा गया है। पुलिस ने बुधवार (12 जनवरी 2022) को शाकिब उर्फ गद्दू की करोड़ों की संपत्ति जब्त की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपित शाकिब के पास से 9 गाड़ियाँ और 6 आलीशान घर जब्त किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने अवैध कारोबार में लिप्त कुख्यात कबाड़ी शाकिब की संपत्ति देखी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। हालाँकि, आरोपित के परिवार वालों और घर की महिलाओं ने एएसपी कैंट सूरज राय से अनुरोध किया कि वे उनके घर को जब्त ना करें। अगर उन्होंने ऐसा किया तो वे बेघर हो जाएँगी।

सोतीगंज में पुलिस कार्रवाई (साभार- अमर उजाला)

राय ने बताया कि महिलाओं के लिए राइट टू लाइफ के अंतर्गत एक घर को छोड़ा गया है। संपत्ति खाली करने के लिए आरोपित के परिवार को एक हफ्ते पहले नोटिस भी दिया जा चुका है। हम आदेश का पालन कर रहे हैं।

उन्होंने आगे बताया कि शाकिब उर्फ गद्दू पेशेवर अपराधी है। उस पर दस मुकदमे पहले से दर्ज हैं। एक मामला उस पर पुलिस के ऊपर फायरिंग का भी दर्ज है। आरोपित गाड़ी की सीट काटने से लेकर कई गोरखधंधे में शामिल रहा है। गद्दू की जब्त की गई संपत्ति की कीमत तीन करोड़ रुपए बताई जा रही है।

बता दें कि सोतीगंज में कुख्यात कबाड़ी वालों पर प्रशासन की कार्रवाई जारी है। दावा किया जा रहा था कि सोतीगंज में कबाड़ का खेल अब बंद हो चुका है, लेकिन ऐसा नहीं है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।

दिल्ली की हवा के आँकड़ों में इतना झोल क्यों? कहीं 143, कहीं 343 तो कहीं 3000 पार

दिवाली के बाद दिल्ली में AQI कहीं 143 तो कहीं 3000 दिखा। जानिए सरकारी स्टेशनों और प्राइवेट ऐप के आँकड़ों में इतना फर्क क्यों आता है।
- विज्ञापन -